आष्टा : भूमाफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी, 1 गिरफ्तार, आगे जांच जारी

आष्टा- भूमाफियाओं पर नकेल कसने की तैयारी, 1 गिरफ्तार, आगे जांच जारी

आष्टा। मप्र के मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशो के बाद पूरे मप्र में पुलिस ने भूमाफियाओं, सूदखोरों के खिलाफ बड़ा अभियान छेड़ा हुआ है। सीहोर जिले में भी जिला पुलिस अधीक्षक एस.एस चौहान के निर्देशन में आष्टा थाना पुलिस ने भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। इसी कड़ी में फरियादी फय्याज पिता स्वाले उद्दीन निवासी लंगापुरा आष्टा की रिपोर्ट पर आष्टा नगर के कॉलोनाइजर एवं भूमाफिया खलील खाँ पिता इबादुल्ला निवासी बोहरा बाखल के खिलाफ धारा 420, 406 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया।

जांच में यह खुलासा हुआ की फरियादी फय्याज से कालोनाइजर खलील खाँ ने प्लाट विक्रय के नाम पर 3 लाख 20 हजार की धोखाधड़ी की, अनुबंध किये प्लाट को अन्य किसी को बेच दिया। आष्टा टीआई सिद्दार्थ प्रियदर्शन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया की यह भी जानकारी लगी है की आरोपी भूमाफिया खलील ने ऐसे ही कई अन्य लोगो के साथ भी किया है

ओर प्लाट की धोखाधड़ी कर लाखो रुपये हड़प लीये है।
टीआई प्रियदर्शन ने बताया की भूमाफिया खलील पर पूर्व में भी धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था, वो करीब 8 माह जेल में भी रह कर वर्तमान में जमानत पर है। आरोपी खलील ने प्लाट के नाम पर ओर किस-किस से धोखाधड़ी की है, इसकी भी जानकारियां एकत्रित की जा रही है। आज आरोपी खलील को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया न्यायालय ने आरोपी से ओर पूछताछ के लिये 2 दिन के पीआर पुलिस को मिला है।
टीआई सिद्दार्थ प्रियदर्शन ने बताया की तहसील से आरोपी भूमाफिया की चल अचल समाप्ति की जानकारी मांगी है, वही अन्य थानों से इसके आपराधिक रिकार्ड भी मांग कर इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की तैयारी की जा रही है। आरोपी खलील की गिरफ्तारी में एसआई निकिता सिंह, प्राआर चंद्रशेखर, अशोक श्रीवास्तव, आ शैलेन्द्र, चंद्रप्रताप, मआ भावना की सराहनीय भूमिका रही है। आज आष्टा पुलिस की भूमाफिया के खिलाफ इस बड़ी कार्यवाही से काफी हलचल नजर आई है।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!