प्रजापति समाज ने निकाली विशाल रैली, हजारों की संख्या में समाजजन हुए शामिल

प्रजापति समाज ने निकाली विशाल रैली, हजारों की संख्या में समाजजन हुए शामिल
करीब चार घंटे तक जाम रही शहर की सडक़ें, वक्ताओं ने कहा पूरा समाज हित के लिए हम सब एकजुट
समाज की तीन सूत्रीय समस्याओं का तत्काल हो समाधान


सीहोर। आज हर समाज अपने हित के लिए आगे आ रहा है, वर्षों से हमारे समाज का शोषण हो रहा है, समाज को शिक्षित और समृद्ध करने के लिए हम सब एकजुट है, जो समाज के हित और समस्याओं में साथ है पूरा समाज उसके साथ है। उक्त विचार शहर के शुगर फैक्ट्री चौराहे के समीपस्थ एक निजी गार्डन में प्रजापति एकता विकास समिति सिद्धपुर और प्रजापति समाज की विशाल रैली के समापन अवसर पर भव्य जन सभा का संबोधित करते हुए समाज के प्रदेशाध्यक्ष राधेश्याम कुंभकार ने कहे। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए समाज के जिलाध्यक्ष जगदीश प्रजापति, सीहोर अध्यक्ष राजा प्रजापति, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर दिनेश प्रजापति और भोपाल जिले के अध्यक्ष होतम सिंह प्रजापति उनकी टीम को भव्य आयोजन की सफलता की बधाई देते हुए कहा कि शहर के इतिहास में एक साथ तीन हजार से अधिक लोग आना समाज की जागरूकता का घोतक है। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों को प्राप्त करने के लिए हमें इसी एकजुटता की आवश्यकता है।


इस मौके पर सीहोर तहसील के अध्यक्ष राजा प्रजापति ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विशाल रैली में शक्ति प्रदर्शन करने पर शहर में आए सभी समाजजनों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चल समारोह के अध्यक्ष संजय प्रजापति सहित अन्य की मेहनत रंग लाई है। जिससे यह भव्य समारोह सफल हुआ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रजापति समाज के जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर दिनेश प्रजापति ने बताया कि प्रजापति एकता विकास समिति सिद्धपुर और प्रजापति समाज संयुक्त तत्वाधान में जो विशाल रैली और जन सभा का आयोजन किया गया था। इसमें करीब पूरे जिले से करीब तीन हजार से अधिक समाजजन आए थे, रैली के कारण शहर में चार घंटे तक जाम जैसी स्थिति निर्मित हुई। उन्होंने बताया कि हमारी प्रमुख मांग ईट निर्माण के लिए जमीन आवंटन, ईट निर्माण कार्य के लिए ऋण और बारिश के दौरान ईट खराब होने पर मुआवजा आदि अन्य विषय को लेकर थी। उन्होंने विशाल रैली शहर के कोतवाली चौराहे से शुगर फैक्ट्री तक पहुंची थी। कार्यक्रम का शुभारंभ यादे माता और दक्ष प्रजापति की आरती के साथ किया गया। उन्होंने कहा कि व्यक्ति, परिवार, समाज व राष्ट्र को उन्नति के पथ पर आगे तभी बढ़ सकता है जब संस्कारों से युक्त शिक्षा मिले और समाज में व्यसन मुक्ति हो। हम सभी को एक जुट होकर एक साथ प्रयास करने होगें। हम सभी साथ मिलकर चलें, साथ मिलकर बोले और साथ मिलकर कार्य करें। तभी सफलता मिल सकती है। शिक्षा पर जोर देते कहा की अच्छे इंसान बनने के लिए आज के जमाने में शिक्षा बहुत ही जरूरी हैं। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। जनसभा के दौरान संजय प्रजापति जमोनिया, मान सिंह वारिया, मेहरबान सिंह  प्रजापति, डीएस सरोटिया, धर्मेन्द्र प्रजापति, राजेश प्रजापति, मनोहर प्रजापति, पवन प्रजापति, महेश प्रजापति, कमलेश, बब्लू, राहुल और प्रेम प्रजापति आद बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!