#सीहोर:महिला मंडल के द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन

महिला मंडल के द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी शहर के छावनी स्थित चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर में शारदा महिला मंडल और जिला संस्कार मंच के संयुक्त तत्वाधान में पाप मोचनी एकादशी के अवसर पर दो दिवसीय फाग महोत्सव का आयोजन किया गया। इस में पहले दिन देर रात्रि को महिलाओं ने आस्था के साथ भजन कीर्तन के बाद सुबह विधि-विधान से पूजा अर्चना की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला मंडल की श्रीमती मनोरमा पारीक ने बताया कि हर साल शहर के छावनी स्थित महादेव मंदिर में महिलाओं के द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन का आयोजन किया था और उसके पश्चात प्रसादी का वितरण किया। यहां पर मौजूद मंदिर के पुजारी ने बताया कि पाप मोचनी एकादशी पर प्रातकाल सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान करें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करें। पूजा पर घी का दीपक जलाएं। जाने-अनजाने में आपसे जो भी पाप हुए हैं उनसे मुक्ति पाने के लिए भगवान विष्णु से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें। इस दौरान ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप निरंतर करते रहें। एकादशी की रात्रि प्रभु भक्ति में जागरण करे, उनके भजन गाएं। भगवान विष्णु की कथाओं का पाठ करें। द्वादशी के दिन उपयुक्त समय पर कथा सुनने के बाद व्रत खोलें। कार्यक्रम के दौरान शारदा महेश्वरी, शारदा सोनी, उषा उपाध्याय, निर्मला राजपूत, कला सिंदूरिया, राधा अग्रवाल, सरजू सिंदूरिया, आशा सिंदूरिया, राजकुमार, नारायणी साहू और मीरा मालपानी आदि शामिल थी। 

error: Content is protected !!