December 7, 2023 2:36 am

देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास पर शाहगंज के नागरिको ने लगाई मोहर जिले की शाहगंज नगर परिषद के सभी 15 भाजपा के प्रत्याशी,नसरुल्लागंज में भी दो वार्डो से पार्षद निर्विरोध चुने गये  निर्विरोध,मुख्यमंत्री,सांसद,जिला अध्यक्ष ने सभी को दी बधाई,

देश एवं प्रदेश में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हुए विकास पर शाहगंज के नागरिको ने लगाई मोहर
जिले की शाहगंज नगर परिषद के सभी 15 भाजपा के प्रत्याशी,नसरुल्लागंज में भी दो वार्डो से पार्षद निर्विरोध चुने गये  निर्विरोध,मुख्यमंत्री,सांसद,जिला अध्यक्ष ने सभी को दी बधाई,
आष्टा में दो प्रत्याशी बदले
सीहोर। मप्र में हो रहे नगरीय निकाय के चुनावों में सीहोर जिले से भाजपा का विजय अभियान शुरू हुआ। कल सीहोर के वार्ड क्र 15 से भाजपा प्रत्याशी सीहोर भाजपा के सीहोर नगर मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राठौर निर्विरोध पार्षद चुने गये। जीत का यह सिलसिला आज नाम वापसी के अंतिम दिन भी जारी रहा। आज सीहोर जिले की शाहगंज नगर परिषद के सभी 15 भाजपा के प्रत्याशी पार्षद पद के लिए निर्विरोध चुने गये।
नगरीय निकाय चुनाव के दौरान बुधनी विधानसभा की शाहगंज नगर परिषद प्रदेश की पहली समरस नगर परिषद बन गई है। इस परिषद के सभी 15 वार्डों के पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, सांसद श्री रमाकांत भार्गव,भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय,शाहगंज मंडल अध्यक्ष श्री वीरसिंह जी ने सभी निर्विरोध निर्वाचित पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समरस नगर परिषद बनने से शाहगंज नगर के नागरिकों की अपेक्षाओं के अनुरूप आदर्श नगर बनेगा। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की आज
शाहगंज नगर परिषद के निर्वाचित पार्षदों में वार्ड-01 से अजय यादव, वार्ड-02 से उषा विश्वकर्मा, वार्ड-03 से हसीब खां, वार्ड-04 से कन्छेदी अहिरवार, वार्ड-05 से लीला अहिरवार, वार्ड-06 से नेहा गौर, वार्ड-07 से पूजा केवट, वार्ड-08 से प्रीती केवट, वार्ड-09 से मीना सैनी, वार्ड-10 से  प्रभा गौर, वार्ड-11 से सुनिल कुमार गौर, वार्ड-12 से सोनम भार्गव, वार्ड-13 से त्रिलोक चन्द सैनी, वार्ड-14 से चंद्रप्रकाश पाण्डेय तथा वार्ड-15 से रतनलाल धुर्वे  निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। वही सीहोर नपा के वार्ड क्र 15 से प्रिंस राठौर, नसरुल्लागंज नगर परिषद के वार्ड क्र 6 से शबाना शमीम भाई एवं वार्ड क्र 14 से प्रतिमा रितेश भी पार्षद पद के लिये निर्विरोध निर्वाचित हुए है। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया की आज आष्टा में वार्ड क्र 1 एवं 2 में पूर्व में घोषित प्रत्याशी वार्ड 1 से मांगीलाल सोनी के स्थान पर शिवानी नितिन सोनी को एवं वार्ड 2 से धनरुपमल जैन के स्थान पर कमलेश जैन को भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!