पर्यावरण का संरक्षण करना प्रत्येक मनुष्य की नैतिक जिम्मेदारी है-नपाध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा

आष्टा- जिस प्रकार शरीर को पोषण के लिए भोजन की आवश्यकता होती है, ठीक उसी प्रकार पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए पेड़-पौधों की आवश्यकता होती है। पेड़-पौधे पर्यावरण की अशुद्धियों को सोख लेते हैं और हमें शुद्ध प्राणदायिनी वायु देते हैं। इसकी निरंतरता बनाए रखने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने चाहिए। पेड़-पौधे लगाने के बाद उनका संरक्षण करना भी बहुत अनिवार्य है।
इस आशय के विचार नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा ने कन्नोद रोड़ स्थित काला तालाब पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे व्यक्त किये. इस अवसर पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चित्र के समक्ष उपस्थित जानो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के गगनभेदी नारे लगाए, तत्पश्चात पौधारोपण का दौर शुरू हुआ. नपाध्यक्ष हेमकुंवर मेवाड़ा ने आगे कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। इनसे पृथ्वी पर ऋतु चक्र बना रहता है। ऋतु चक्र को संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना अनिवार्य है। हमें पौधे का पेड़ बनने तक बच्चों की तरह संरक्षण करना चाहिए। पौधा पेड़ बनकर हमें फल देता है। वहीं एक पेड़ सैकड़ों जिंदगियां बचाने में सक्षम होता है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अज्ञानता और स्वार्थ के चलते पेड़ों की कटाई कर देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान होता है। इस अवसर पर विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय, जिला पंचायत अध्यक्ष गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा, धारा सिंह पटेल, नगर भाजपा मण्डल अध्यक्ष अतुल शर्मा, सीएमो एनके पारसनिया, भाजपा नैत्री संध्या बजाज, भगवती सोनी, अवंतिका फरेला, उपयंत्री आदित्य तलनिकर, सुरेश परमार, मोहम्मद इसरार, रमेश यादव, डालचंद कुशवाह सहित अनेक लोग मौजूद थे.
Post Views: 21