विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होने हजारों कार्यकर्ता भोपाल पहुचे


आष्टा । मप्र भारतीय जनता पार्टी के आव्हान पर भोपाल में आयोजित  ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के अंतर्गत आज 4 नवंबर को आयोजित विशाल पदयात्रा में आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो,नपा आष्टा एवं नप जावर व कोठरी से हजारों कार्यकर्ता अनेकों बसों,कारो में सवार हो कर भोपाल पहुचे ओर आयोजित लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल हुए । आयोजित उक्त 
पदयात्रा आज 4 नवंबर को प्रातः 10 बजे अटल पथ, प्लेटिनम प्लाजा, टीटी नगर से प्रारंभ होकर रोशनपुरा तक पहुंची। यहा केंद्रीय मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,मप्र भाजपा के अध्यक्ष श्री हेमन्त खंडेलवाल सहित अन्य वक्ताओं ने पूरे देश मे कांग्रेस सहित अन्य दल जो देश मे वोट चोरी के नाम पर भ्रम फैला रहे है,देश मे एक तरह से जो अराजकता का माहौल बना रहे है उससे देश के नागरिको से सतर्क रहने,एवं कांग्रेस द्वारा जो झूठ ओर भ्रम फैलाया जा रहा है,उसको लेकर देश की जनता को भी आगे आ कर जवाब देने का आव्हान किया गया । आज प्रातः आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सभी आठो मंडलो जावर,डोडी,मैना,कोठरी,आष्टा नगर,ग्रामीण,सिद्दिकगंज,खाचरौद एवं   नगर पालिका आष्टा,नगर परिषद जावर कोठरी,से हजारों कार्यकर्ता लगाई गई बसों,व अन्य छोटे निजी वाहनो से भोपाल के लिये रवाना हुए । भोपाल जा रहे सभी कार्यकर्ताओं के लिये सभी गाड़ियों में सवार कार्यकर्ताओ को पैकेट उपलब्ध कराये गये ।