December 7, 2023 2:42 am

स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा तिरंगा झंडे का निर्माण जिले में एक लाख झंडे का लक्ष्य निर्धारित सभी तहसीलों में बनाए जाएंगे विक्रय केन्द्र झंडे का विक्रय मूल्य 30 रूपये

स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा किया जा रहा तिरंगा झंडे का निर्माण

जिले में एक लाख झंडे का लक्ष्य निर्धारित

सभी तहसीलों में बनाए जाएंगे विक्रय केन्द्र

झंडे का विक्रय मूल्य 30 रूपये

सीहोर23 जुलाई 2022

      आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 11 से 17 अगस्त तक जिलेभर में “हर घर तिरंगा” अभियान  चलाया जाएगा। स्वतंत्रता सप्ताह में जिले के प्रत्येक घरों पर तिरंगा फहराने के लिए मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत संचालित स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा जिले में एक लाख तिरंगा झंडे का निर्माण किया जा रहा है। तिरंगे झंडे का निर्माण जिले के समस्त विकासखंडों, मुख्यालय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सिलाई सेंटर पर किया जा रहा हैं। वर्तमान में स्व सहायता समूह की लगभग 110 महिलाएं तिरंगे झंडे का निर्माण कर रही है।

      हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में एक लाख तिरंगा झंडे के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तिरंगे के विक्रय के लिए सभी तहसीलों में विक्रय केन्द्र बनाए जाएंगे एवं झंडे का विक्रय मूल्य 30 रूपये प्रति झंडा रखा गया है। प्रत्येक झंडे पर स्व सहायता समूह की महिलाओं को लगभग 7 रूपए एवं पूरे झंडे निर्माण कार्य से समूह की महिलाओं को लगभग 7 लाख रूपए की आमदनी होगी।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!