उत्कृष्ट युवा मण्डल पुरुस्कार के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 फ़रवरी
सीहोर 08 फरवरी 2021
नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक श्रीमती निक्की राठौर ने जानकारी देते हुए बताया की नेहरू युवा केंद्र द्वारा युवा मंडल पुरुस्कार प्रतिवर्ष दिया जाता है। युवा मंडल का चयन प्रत्येक दशा में 15 फ़रवरी तक करना अनिवार्य है इसलिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 फ़रवरी 2021 निरधरित की गयी है। उन्होंने बताया की युवा मंडल पुरुस्कार के लिए विगत वित्तीय वर्ष 2019-2020 में किये गए कार्यों की आख्या रिपोर्ट ही मूल्याङ्कन में शामिल होगी। युवा क्लब पंजीकृत एवं नेहरू युवा केंद्र द्वारा सम्बन्ध होना चाहिए। विगत वर्ष की आय व्यय सी ए द्वारा ऑडिटेड ही मान्य होगी। चयनित युवा मंडल को जिला पुरुस्कार की राशि 25000 रु है।
Leave a Reply