ग्रीष्म ऋतु में छात्रो के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन

ग्रीष्म ऋतु में छात्रो के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों के संचालन के समय में परिवर्तन

 

सीहोर08 अप्रैल2022

 

      कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर ने वर्तमान समय में भीषण गर्मी एवं तापमान में हुई वृद्धि से छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, नवोदय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय के संचालन के समय में परिवर्तन के आदेश दिए है। जारी आदेश के अनुसार समस्त विद्यालयो के संचालन का समय प्रात: 7.30 बजे से 12 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही परीक्षाएं पूर्व में निर्धारित समय में ही संचालित की जाएंगी।

error: Content is protected !!