सीहोर : कलेक्ट्रेट परिसर में सांची पार्लर का सीईओ जिला पंचायत द्वारा शुभारंभ
सीहोर : कलेक्ट्रेट परिसर में सांची पार्लर का सीईओ जिला पंचायत द्वारा शुभारंभ

कलेक्ट्रेट परिसर में सांची पार्लर का सीईओ जिला पंचायत द्वारा शुभारंभ
सीहोर,28 अक्टूबर,2021
कलेक्टर श्री चंद्र मोहन ठाकुर के निर्देश पर भोपाल सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में सांची पार्लर का शुभारंभ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा किया गया। इस कार्य के लिए भोपाल सहकारी दुग्ध संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आर. पी. एस. तिवारी, सहायक महाप्रबंधक (विपणन) श्री अजय शाह, सीहोर जिला नोडल अधिकारी श्री कृपाल सिंह दुगारिया के विशेष प्रयास से सांची पार्लर का शुभारंभ हुआ।