December 10, 2023 3:58 am

सीहोर : जिले में कोविड को समूल समाप्त करने जन-जागरूकता अभियान चला रहे हैं कमिश्नर और कलेक्टर कोरोना योद्धाओं से बात की कमिश्नर और कलेक्टर ने

 

जिले में कोविड को समूल समाप्त करने जनजागरूकता अभियान चला रहे हैं कमिश्नर और कलेक्टर

कोरोना योद्धाओं से बात की कमिश्नर और कलेक्टर ने

सीहोर 27 ,2021

      जिस तरह दुश्मन से लड़ाई के लिये सैनिक पूरी तैयारी के साथ सुरक्षा कवच पहन कर जाते हैं। ठीक उसी तरह कोरोना रूपी मानव जीवन के दुश्मन से लड़ाई के लिये हम पूरे सुरक्षात्मक उपाय मास्क, दो गज की दूरी और हाथों को कई बार साबुन से धोने का सुरक्षा कवच अपनाकर कोरोना संक्रमण के आक्रमण को पूरी तरह विफल कर सकते हैं। यह बात भोपाल संभागायुक्त श्री कविन्द्र कियावत ने इछावर और आष्टा सहित ही अनेक गांवों में आयोजित क्राईसिस मैंनेजमेंट ग्रुप की बैठक में कही।
विगत कई दिनों से भोपाल संभागायुक्त श्री कविन्द्र कियावत और कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों का लगातार भ्रमण कर कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं। वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाज-सेवियों एवं नागरिकों से संवाद कर कोरोना को जड़ से समाप्त करने के लिए सहयोग करने की अपील कर रहे हैं।

        संभगायुक्त श्री कियावत एवं कलेक्टर श्री ठाकुर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये सावधानी बरतने और प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले उपाय बता रहे हैं। इसके लिये वे पोष्टिक भोजन, योग प्रणायम, शारीरिक व्यायाम और सर्दी-जुकाम में भांप लेने जैसी भारतीय विधाओं को अपनाने के लिये प्रेरित कर रहे हैं। साथ ही कोरोना से बचाव के लिये मास्क, दो गज की दूरी और कोरोना कर्फ्यू का पालन करने के लिये कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि गांव में किसी को भी सर्दी, जुकाम, बुखार जैसे कोरोना के लक्षण दिखे तो चिकित्सक या आशा कार्यकर्ता को तुरंत बताएं और दवा लें। संभागायुक्त श्री कियावत तथा कलेक्टर श्री ठाकुर ने इछावर, भांउखेड़ी, भौरा, बागेर, आष्टा सहित अनेक गांवों का भ्रमण कर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोरोना की रोकथाम के लिये की जा रही व्यवस्थाएं देखी तथा किल कोरोना अभियान की जानकारी ली।

      कलेक्टर श्री ठाकुर ने कहा कि लगातार पॉजिटिवी रेट कम हो रही है। कोरोना संक्रमण के पॉजीटिव केस भी बहुत कम मिल रहे हैं और रिकवर हुए लोगों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी जो कोविड के पेसेंट हैं वह भी बहुत जल्द रिकवर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भले ही कोरोना पॉजीटिव की संख्या बहुत कम हो गई लेकिन अभी भी सावधानी बरतने की जरुरत है। उन्होंने सभी से अपील की है कि जब तक जिला पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त नहीं हो जाता तब तक मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग तथा कोरोना कर्फ्यू का पालन करना जरुरी है।

कोरोना से लड़ रहे योद्धओं से घर जाकर किया संवाद

     भ्रमण के दौरान संभागयुक्त श्री कियावत ने इछावर के वार्ड क्रमांक 11 और भांऊखेड़ी के कोविड पैसेंट उनके घर जाकर हालचाल जाना। उनसे स्वास्थ्य और इलाज के बारे मे जानकारी लेते हुए कहा कि कोरोना से घबराने की जरा भी जरूरत नहीं है। जिले में कोरोना के इलाज के पूरे इंतजाम हैं और दवाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों के परामर्श से नियमित दवाएं खाएं। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने योग प्रणायाम करें।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!