सीहोर – छावनी के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में मनाया जाएगा गणगौर पर्व

छावनी के गुप्तेश्वर महादेव मंदिर में मनाया जाएगा गणगौर पर्व

सीहोर। शहर में संचालित शिव और गौरी की उपासना के पर्व गणगौर का क्रम जारी शनिवार को शहर के कंचन बाग में सभी समाज की महिलाओं ने सामूहिक रूप से एकत्रित होकर पूर्ण विधि-विधान से पूजा आदि कर झाले दिए।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति अग्रवाल ने बताया कि रविवार को अग्रवाल महिला धर्मशाला से चल समारोह शहर के छावनी स्थित अमर टाकिज के पास भगवान गुप्तेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचेगा। इसके अलावा अग्रवाल महिला मंडल की एक विशेष गोट का आयोजन शाम को चार बजे किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गणगौर का पर्व सभी समाज की महिलाओं के द्वारा आस्था और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। 


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!