विश्व धरोहर सप्ताह में विद्यार्थियों ने किया सारू-मारू गुफाओं का शैक्षणिक भ्रमण
सीहोर, 21 नवम्बर 2026
विश्व धरोहर सप्ताह के अंतर्गत सीहोर की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. एवं मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के निर्देशानुसार सीहोर पर्यटन संवर्धन विकास परिषद द्वारा विद्यार्थियों के लिए पानगुराडिया स्थित सारू-मारू की गुफाओं का शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण में लगभग 100 विद्यार्थियों के साथ शिक्षक एवं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स भी शामिल हुए।
भ्रमण के दौरान बच्चों को सारू-मारू की गुफाओं के ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक महत्व, सम्राट अशोक के काल से जुड़े इतिहास, प्राचीन शैलचित्रों और शैलकला के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बच्चों ने ऐतिहासिक धरोहर को करीब से देखा और उसके गौरवशाली इतिहास को जाना। शिक्षकगण ने भी बच्चों को ऐतिहासिक स्थलों के महत्व और उनके संरक्षण के प्रति जागरूक किया। वहीं, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी इस ऐतिहासिक धरोहर और पर्यटन स्थल की विशेषताओं को लोगों तक पहुंचाने में सहभागिता की।
इस ज्ञानवर्धक पहल के लिए सभी प्रतिभागियों ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया तथा मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड को बधाई दी। इस भ्रमण में जिला प्रबंधक ई- गर्वनेंस अधिकारी श्री गौरव बंसल, जनसंपर्क कार्यालय सोशल मीडिया हेंडलर श्री जितेन्द्र रैकवार, माधव यादव, सोशल मीडिया इनफ्ल्यूयएंसर्स सहित सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Continue With Google