सीहोर : समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे दिवाली गिफ्ट बॉक्स देश के अन्य शहरों में भी ऑनलाइन की जाएगी बिक्री

समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये जा रहे दिवाली गिफ्ट बॉक्स

देश के अन्य शहरों में भी ऑनलाइन की जाएगी बिक्री

सीहोर 28 अक्टूबर 2021

            शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं तथा आजीविका मिशन के समूह में जुडी महिला सदस्य सशक्त बनने के साथ ही आर्थिक रूप से भी मजबूत बन रही है। कलेक्टर श्री चन्द्र मोहन ठाकुर तथा जिला पंचायत सीईओ श्री हर्ष सिंह के निर्देश पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला सीहोर द्वारा नित-नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के समन्वय से समय-समय पर नवीन गतिविधियों को संपन्न कराया जा रहा है। विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आजीविका स्व- सहायता समूह द्वारा  दिवाली गिफ्ट बॉक्स तैयार किये जा रहे है। इछावर जनपद पंचायत की भाउखेड़ी गौशाला में 6 स्वक सहायता समूह की 12 महिलायें गोबर की सामग्री बनाने का तथा सामुदायिक प्रशिक्षण केन्द्र  सीहोर में 5 महिलाओं द्वारा बॉक्स  पैकिंग का कार्य किया जा रहा है। उल्लेखनीय है, कि विगत वर्ष में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए दिवाली गिफ्ट बॉक्स की प्रशंसा भी की थी। समूह की सदस्यों द्वारा मुख्यमंत्री श्री चौहान को उनके निवास पर उपहार स्वरूप गिफ्ट बॉक्स भेंट किया था। मुख्यमंत्री की प्रशंसा और जिला प्रशासन के सहयोग से समूह की महिलाएं इस वर्ष भी बड़ी संख्या में से यह गिफ्ट बॉक्स तैयार कर रही हैं।

गिफ्ट बॉक्स में शामिल है यह सामग्रियां

            बॉक्स में गोबर से निर्मित सामग्री कंडे, गमले, दीपक आदि विशिष्ट पंचगव्य सामग्री से बनाए गए हैं साथ ही इस बॉक्स में करीब 26 तरह की सामग्री है। जिसमें धूपबत्ती,अगरबत्ती, लक्ष्मी पूजा हेतु फोटो, पूजा के लिए झाड़ू ,नारियल, पूजा सुपारी, जनेऊ, पंचमेवा, लाल कपड़ा,  इत्र, हवन सामग्री, हल्दी, कुमकुम, अक्षत, रुई बत्ती, रंगोली के रंग,मूर्ति आसन, पूजा हेतु दीपक, घी, लक्ष्मी चरण पादुका सामग्री शामिल है।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!