जिला स्तरीय मोगली बाल महोत्सव 2022 संपन्न
जंगल जमीन के फेफड़े है, ये मानव को शुद्ध हवा देकर मानव को जीवन देते है। हमारे लिए पर्यावरण विश्वास का विषय है, अभी हमारे पास संसाधन है, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ी ने उन्हें सुरक्षित रखा है, इसलिए हमे भी सुरक्षित रखने का संकल्प करना चाहिए।
जिला स्तरीय मोगली बाल महोत्सव, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 1 सीहोर में संपन्न हुआ।
जिसमे
कनिष्ठ वर्ग में,
सीहोर विकास खंड प्रथम, नसरुल्लागंज विकास खंड द्वितीय और इछावर विकास खंड तृतीय रहा।
वरिष्ठ वर्ग में
सीहोर विकास खंड प्रथम, इछावर विकास खंड द्वितीय और नसरुल्लागंज विकासखंड तृतीय रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप नागिया ने किया, हेमंत मालवीय ने स्कोरर और पंजीयन का कार्य,
ईश्वर सिनोरियां क्विज मास्टर, डॉक्टर देवेंद्र साहू मास्टर ट्रेनर, एजीसी प्रभारी एस सी जैन, जिला संयोजक एवं नोडल अधिकारी आर के बांगरे।
व समस्त विकाश खंड से आए छात्र छात्राएं व शिक्षक शिक्षिकाएं
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
अब जिले का मोगली दल , दिनांक 16 नवंबर 2022 को पेंच नेशनल पार्क सिवनी के लिए रवाना होगा।
मोगली दल
(कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग) मोगली दल के यह बच्चे दिन भर चलने वाली विभिन्न गतिविधियां जैसे, जंगल सफारी, नेचर ट्रेन(प्रकृति भ्रमण), रहवास की खोज, जैव विविधता खोज, जैव विविधता अंताक्षरी, जैव विविधता प्रश्न मंच, पर्यावरणीय प्रश्न मंच, हैवी टाईट सर्च , मोगली का अस्त्र (बूमरैंग) का प्रदर्शन,के माध्यम से जंगल के जीवन को नजदीक से समझ पायेंगे।
पेंच अभ्यारण, मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा अभ्यारण है जिसमें 70 टाइगर रहते हैं एवं अनेकों वन्य प्राणियों से भरा हुआ है।
18 नवंबर से 20 नवंबर 2022 तक चलने वाला शैक्षिक भ्रमण का उद्देश्य कक्षा 6 वी से 12 वी तक के बच्चों को जैव विविधता से सीधा जोड़कर प्रकृति से संपर्क स्थापित करना है। सिवनी छिंदवाड़ा जिले की सीमा पर २९२.८३ वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में पेंच नदी के नाम पर है।
पेंच टाइगर रिजर्व को 1993 में टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है।
लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के पत्र अनुसार जिले से चयनित कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के प्रथम प्रथम आए विकासखंड के प्रतियोगियों को सम्मलित किया जावेंगा।