पूर्व सीएम कमलनाथ से कांग्रेसजनों ने की भेंट

सीहोर। क्षेत्र के अनेक कांग्रेसजनों ने शुक्रवार को राजधानी भोपाल पहुंचकर पूर्व सीएम और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ से भेंट कर संगठन को लेकर चर्चा की। इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्षद प्रतिनिधि और कांग्रेस नेता घनश्याम यादव ने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस बहुत मजबूत है और हमारे पूर्व सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में एक बार फिर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि नई सरकार बनाना है, जिसके लिए हमें आज से ही जुट जाना है। प्रदेश सरकार से आम जनता त्रस्त है, उससे साफ है कि इस बार प्रदेश की जनता फिर बदलाव के मूड में है, जिसका फायदा हमें उठाना है। जिले की सभी विधानसभा में हमें कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जुट जाना है। कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस नेता राजा राम बड़े भाई, राजेन्द्र वर्मा, बेनी प्रजापति, गौरव वर्मा, नंदलाल यादव आदि शामिल थे। जिन्होंने पूर्व सीएम से भेंट की।