December 3, 2023 8:01 pm

कलेक्टर श्री सिंह ने भैरून्दा में नीलकंठ समूह पेयजल योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिंह ने भैरून्दा में नीलकंठ समूह पेयजल योजना के कार्यों का किया निरीक्षण

सभी निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर हर घर जल पहुंचाना सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सीहोर,04 जुलाई,2023

      कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह ने जिले के भैरून्दा जनपद में नीलकंठ समूह पेयजल योजना के कार्यो का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत गिल्लौर, मनासा, रिछारिया कदीम में नीलकंठ समूह पेयजल योजना के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने पेयजल योजना के सभी कार्य शीघ्र पूर्ण कर हर घर में जल पहुंचाना सुनिश्चित करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सोंठिया में नीलकंठ परियोजना के प्लांट का भी निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि नीलकंठ समूह पेयजल योजना से भैरून्दा जनपद के कुल 40 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। नीलकंठ समूह पेयजल योजना के लिए प्रदेश सरकार द्वारा 77 करोड़ 59 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।

      कलेक्टर श्री सिंह ने 9 जुलाई को भैरून्दा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान जनपद सीईओ श्री प्रबल अजारिया, नायब तहसीलदार श्री अविनाश सोनानिया, जल निगम के श्री मोहम्मद जैनउल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!