December 7, 2023 2:27 am

भाजपा के पर्यवेक्षक हरिनारायण यादव ने बंद कमरे में की चर्चा

भाजपा के पर्यवेक्षक हरिनारायण यादव ने बंद कमरे में की चर्चा

……

ष्टा। नगर पालिका परिषद में 18 पार्षद पद में से भाजपा के 9 पार्षद विजयी हुए हैं। इन पार्षदों से प्रदेश भाजपा द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक हरिनारायण यादव ने बंद कमरे में एक-एक से रायशुमारी की। वहीं उन्होंने पूर्व जिला भाजपा अध्यक्षों तथा अन्य पदाधिकारियों से भी रायशुमारी की। करीब तीन घंटे तक विश्रामगृह पर रायशुमारी का सिलसिला चलता रहा। इस दौरान महिला पार्षदों के पति भी उपस्थित थे। नगर पालिका अध्यक्ष पद पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है और भाजपा से चार पार्षद पिछड़ा वर्ग की चुनी गई है और यह सभी अध्यक्ष पद की दावेदार बनी हुई है।अब देखना है पार्टी किसे अधिकृत प्रत्याशी घोषित करती है। क्योंकि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के चुनाव की तारीख 10 अगस्त चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित कर दी गई है। इस रायशुमारी की बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय के अलावा प्रदेश भाजपा के पदाधिकारी रघुनाथ सिंह भाटी भी विशेष रूप से उपस्थित थे, लेकिन पर्यवेक्षक ने अकेले कक्ष में रहकर अकेले ही पार्षदों से रायशुमारी की है। नगर पालिका आष्टा के पार्षद पद के चुनाव में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों की बुधवार को परिचयात्मक बैठक स्थानीय विश्राम गृह पर संपन्ना हुई। भाजपा के पार्षदों ने अध्यक्ष पद के लिए हेमकुंवर राय सिंह मेवाड़ा, लता कल्लू मुकाती, अंजनी विशाल चौरसिया व अनिता कालू भट्ट के नाम रखे हैं। परिचयात्मक बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक हरिनारायण यादव विशेष रूप से उपस्थित हुए। बैठक में नगरपालिका के सभी भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त कर चर्चा की। परिचयात्मक बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, भाजपा के जिला प्रभारी बहादुरसिंह मुकाती, जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष ओम पटेल, नगीनचंद्र जैन, ललित नागौरी, राकेश सुराणा आदि विशेष रूप से बैठक में उपस्थित हुए। बैठक में पहुंचे पर्यवेक्षक व सभी पदाधिकारियों का भाजपा नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा ने स्वागत किया।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!