December 7, 2023 2:05 am

आष्टा। हरि अनंत हरि कथा अनंता,  कहही सुनही बहू विधि सब संता – संत श्री मिट्ठू पुरा सरकार

आष्टा। हरि अनंत हरि कथा अनंता।  कहही सुनही बहू विधि सब संता।  भगवान का अंत नहीं है। और भगवान की कथा अपरंपार है। और भगवान की कथा से जीव की व्यथा मिटती है। ऊक्त विचार श्री श्यामा श्याम चैरिटेबल ट्रस्ट एवं सुदामा जाने सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में दशहरा मैदान मैंआयोजित सात दिवसीय संगीत में श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन व्यास गादी से श्री राम कथा के मर्मज्ञ विद्वान संत श्री मिट्ठू पुरा सरकार द्वारा व्यक्त किए गए। इससे पूर्व यजमान गजराज सिंह श्रीमती ललिता बाई ठाकुर द्वारा पूज्य गुरुदेव का साल श्रीफल और साफा बांधकर आत्मीय स्वागत किया।   आगे कथा में परम पूर्ण अवतार श्री कृष्ण के गोलोक धाम की कथा एवं पृथ्वी लोक पर धर्म की स्थापना कर पांचों पांडवों को स्वर्गारोहण करवा कर स्वयं भागवत रूप में विराजमान होकर कलिकाल के जनमानस के उत्थान हेतु दिव्य अवतार धारण किया।  एवं सदैव भक्तों के बीच भागवत स्वरूप में रहने का वरदान दिया हैं।  आज की कथा में श्री कृष्ण विवाह सुदामा चरित्र महाराज परीक्षित का मोक्ष और संपूर्ण भागवत कथा सार का बड़े विस्तार से वर्णन किया। जिसे सुनकर सारे श्रोता आनंद विभोर हो गए। पश्चात संक्षेप में श्री भागवत विश्राम की शोभायात्रा निकालकर महा प्रसादी का वितरण किया गया भगवान के अन्य विवाह के अवसर पर भी देवेंद्र मेवाड़ा के गाए हुए सुंदर विवाह गीत पर सभी श्रोता आनंद मग्न होकर नृत्य करने लगे।   मित्रता हो तो  कृष्ण सुदामा जैसी ऊंच-नीच का भेद मिटाकर एक समान परस्पर प्रेम को वास्तव में मित्रता माना है  नरेंद्र सिंह भाटी, रायसिंह जी सेंधव मध्य प्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम पूर्व अध्यक्ष, ललित नागोरी, कालू भट्ट, राय सिंह मेवाड़ा अध्यक्ष नगर पालिका आष्टा, सोनू गुणवान आष्टा जनपद पंचायत अध्यक्ष, उर्मिला मरेठा, गुलाब बाई ठाकुर  ,तारा कटारिया, गजराज सिंह पटेल, कल्याण सिंह खजुरिया ,देवी प्रसाद परमार ,प्रदीप धारीवाल ,योगेन अमरपुरा, कमल ताम्रकार ,राजेंद्र सिंह मुरावर, अखिलेश राठौर बहादुर सिंह देवन खेड़ी , रामचंद्र राठौर, राम प्रसाद प्रजापति प्रहलाद धनगर, लखन पाटीदार दिनेश वर्मा, गोरे मियां मगर खेड़ी,जितेंद्र बुदासा, नारायण सिंह गिरवाल, आजाद सिंह डालिया ,विक्रम सिंह बोरवेल ,विजेंद्र सिंह सीमेंट ,सूरज सिंह गणेश ट्रेडर्स , कैलाश बगाना,  वीरेंद्र सिंह जनपद सदस्य ,धमेंद्र कन्या खेड़ी , देवचन्द्रजी बोरा, रमेश जैन,  रमेश राठौर, अमर सिंह राजपूत ,राजा मेवाड़ा, चंद्र ठाकुर मनोज नागर ,गजेंद्र धर्माधिकारी पंडित, देवकरण राठोर मां दयालु मनीष धारवा, पवन वर्मा ,मुकेश नामदेव अध्यक्ष नामदेव समाज ,मनीषा डोंगरे ,राजबहादुर विश्वकर्मा, महादेव महिला मंडल, बाबा रामदेव महिला मंडल ,कुशवाहा समाज ,विश्वकर्मा समाज ,नामदेव समाज, आदि सभी श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत  एवं व्यासपीठ का पूजन किया गया ।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!