आशीष बैरागी कर्मचारी संघ के इकाई अध्यक्ष बने

आशीष बैरागी कर्मचारी संघ के इकाई अध्यक्ष बने


आष्टा। मध्यप्रदेश नगरनिगम, नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह सोलंकी द्वारा आष्टा नगरपालिका कर्मचारी संघ का पुर्नगठन करते हुए आशीष बैरागी को कर्मचारी संघ इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं इकाई संरक्षक मनोहरसिंह जावरिया, इकाई सलाहकार आदित्य तलनीकर, उपाध्यक्ष गबू सोनी, प्रमोद श्रीवास्तव, राकेश विश्वकर्मा, महामंत्री जगदीश वर्मा, नारायण सोलंकी, सचिव राहुल मालवीय, गबू प्रजापति, संगठन सचिव समर अली, कृष्णकांत जोशी, प्रवक्ता अजय द्विवेदी, संजय शर्मा, कोषाध्यक्ष मो. इसरार, कार्यकारिणी सदस्य राकेश प्रजापति, लाड़सिंह ठाकुर, अभिषेक कुशवाह, रोहित कालेलकर, रोहित सोनी, श्रवण मालवीय मनोनीत हुए है। उक्त सभी मनोनीत प्रतिनिधियों का मुख्य नगरपालिका अधिकारी एन.के. पारसनिया, स्थापना प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, राजस्व प्रभारी मनोहरसिंह जावरिया, विनोद सांगते आदि ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत कर बधाई प्रेषित की। सीएमओ श्री पारसनिया ने मनोनीत सभी प्रतिनिधियों से कहा कि संगठन के साथ-साथ सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा व जवाबदारी के साथ पूरा कर नगर के नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का सुगमता से लाभ प्राप्त करवाना सुनिश्चित करें।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!