मध्य प्रदेश की सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर आष्टा विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने आष्टा की की जनता को दी एक और बड़ी सौगात,1 करोड़ 30 लाख रुपए लागत की सीटी स्कैन मशीन का किया लोकार्पण,अब गरीब जनता को महंगी सीटी स्कैन के लिए नहीं जाना पड़ेगा प्राइवेट में,अस्पताल में ही कराई सुविधा उपलब्ध
आष्टा। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के चौथे कार्यकाल के 2 वर्ष बेमिसाल पूर्ण होने पर आज आष्टा विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र की जनता को एक और बड़ी सौगात स्वास्थ के क्षेत्र में सिविल अस्पताल आष्टा में उपलब्ध कराई। विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय ने आज एक समारोह में लगभग 1करोड़ 30 लाख की लागत की सीटी स्कैन मशीन की सुविधा सिविल अस्पताल आष्टा में उपलब्ध कराई जो आम जनता,गरीबो के लिये बड़ी ओर सस्ती सुविधा होगी। विधायक श्री रघुनाथसिंह मालवीय ने इसका लोकार्पण कर जनता के लिए इस सुविधा को लोकार्पित किया। सिटी स्कैन मशीन लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री रघुनाथसिंह मालवीय ने कहा कि जब मप्र में कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तब आष्टा अस्पताल सुविधाओं के लिए तरसता था,यह सुविधाओ की दरकार रहती थी,मरीज दर दर भटकते थे, जब से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से लेकर आज तक लगातार सिविल अस्पताल का विकास हुआ है। आज जो सुविधा एक ब्लॉक स्तर के इस अस्पताल में आष्टा में विशेष प्रयासों एवम मुख्यमंत्री के आशीर्वाद से है। विधायक ने यह भी स्वीकार किया कि हम यह मानते हैं कि अभी इस अस्पताल के लिये और भी बहुत सारी सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता है लेकिन लगातार किए गए ठोस प्रयासों का परिणाम है कि आज सिविल अस्पताल आष्टा सीहोर जिले में किसी अनुविभाग का सबसे अच्छा अस्पताल आष्टा का अस्पताल है। आज अस्पताल का 18 करोड़ की लागत से विशाल भवन बनकर तैयार हुआ। कोरोना काल में जब पूरे देश में ऑक्सीजन की किल्लत थी तब आष्टा भी इस
किल्लत का सामना कर रहा था लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के विशेष प्रयासों से अस्पताल में आज ऑक्सीजन प्लांट बनकर तैयार हुआ जो आज यहां पर सुविधा के रूप में उपलब्ध है। आक्सीजन के मामले में आज आष्टा आत्मनिर्भर हो गया है। उसी तरह जल्द ही बच्चों का भी यहां पर आईसीयू वार्ड का लोकार्पण किया जाएगा। डॉक्टरों की कमी को दूर करने हेतु ठोस प्रयास किये जा रहे है जल्द हम इसमें सफल होंगे। आज अस्पताल में 65 प्रकार की निशुल्क जांचे होने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यहां पर अन्य सुविधाओं का भी इजाफा किया जाएगा। आज आष्टा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की लगातार मांग पर किए गए ठोस प्रयासों का यह परिणाम आया कि आज सिविल अस्पताल में एक करोड़ 30 लाख लागत की सीटी स्कैन मशीन मध्य प्रदेश सरकार ने आष्टा सिविल अस्पताल को उपलब्ध कराई उस का लोकार्पण किया गया। यह सुविधा उपलब्ध होने से अस्पताल में आने वाले गरीब मरीजों के लिए एक बड़ी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अभी तक सीटी स्कैन मशीन नहीं होने के कारण आम नागरिकों को सीटी स्कैन के लिए सिविल अस्पताल के बाहर प्राइवेट में जाना पड़ता था तथा प्राइवेट में उसके मनमाने दाम वसूले जाते थे लेकिन अब यह सुविधा सिविल अस्पताल में कम से कम शुल्क में उपलब्ध होगी। आयुष्मान कार्ड धारकों को सीटी स्कैन मशीन की सुविधा निशुल्क की गई है। अन्यो को सिटी स्कैन का निर्धारित शुल्क देना होगा। विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने बताया कि अस्पताल सहित विधानसभा क्षेत्र में अनेको विकास के कार्य चालू है तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही है। विधायक मालवीय ने कहा की जल्द ही अस्पताल में बच्चो का आईसीयू वार्ड,सर्वसुविधा युक्त ओटी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जायेगी। जल्द ही डॉक्टरों की कमी भी दूर करेंगे। पूरे विधानसभा क्षेत्र में 1 हजार किमी की सड़कों का निर्माण होगा। कई सड़को का कार्य शुरू हो गया है। क्षेत्र का प्रत्येक ग्राम सुविधायुक्त सड़को से जुड़ेगा कोई ग्राम बिना सड़क से जुड़े नही रहेगा। पुराने जो मार्ग है उनका सुधार कार्य होगा। प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री दोनों ने नागरिको को मकान दिये, गैस दी,मुफ्त अनाज दिया,अब हर घर पानी पहुचाने की योजना पर तेजी से कार्य शुरू हुआ है। आष्टा क्षेत्र में करीब 50 से अधिक ग्रामो में हर घर जल योजना का कार्य शुरू किया है,ग्रामो में गोशालाओं का निर्माण हो रहा है। जिन गरीबो पात्रों के नाम आयुष्मान सम्बल योजना में छुटे है उन्हें जोड़ा जायेगा। आजदेश ओर प्रदेश में गांव,गरीब,की अगर किसी ने चिंता की है तो वो केवल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम मप्र के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने की है। विधायक ने कहा की वे अभी तक आष्टा विधानसभा क्षेत्र के बीमार,व अन्यो को शासन से करीब 2 करोड़ रुपये की सहायता राशि उपलब्ध करवा चुके है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनपद प्रधान धारासिंह पटेल ने कहा की हमने इस ही अस्पताल का वो स्वरूप रूप कांग्रेस के शासन में देखा है जब बारिश में अस्पताल के अंदर घुटने घुटने पानी भरा जाता था। भर्ती मरीजों को टपकती छतों के पानी से बचाने के लिये बरसाती लगाना पड़ती थी,मरीजो के साथ के लोग वार्डो में छाता लगाकर टपकते पानी से बचने का प्रयास करते थे। बारिश में अस्पताल में भर्ती जो मरीज होते थे उन्हें या तो छतरी लेकर आना पड़ता था या समय से पहले छुट्टी करा कर घर जाना पड़ता था। लेकिन आज जब से मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है आप को सिविल अस्पताल का एक बड़ा बदलाव नजर आ रहा है। यह सब एक अच्छी काम करने वाली सरकार का दृष्टिकोण है। ये एक अच्छी सोच वाली सरकार का कार्य है । पटेल ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों से अपील की है कि अस्पताल में जो भी मरीज आए उन्हें बिना किसी ठोस कारण के जबरन बिना कारण के रेफर किया जाना बंद किया जाना चाहिए तथा मरीज व उनके अटेंडरों के साथ सिविल अस्पताल के डॉक्टर और अन्य स्टाफ अच्छे से अच्छा व्यवहार करें। जो बीमार होता है उसके लिये भगवान के बाद डॉक्टर को ही वो दूसरा भगवान मान कर उम्मीदों के साथ आता है,आपका अच्छा व्यवहार ही उसे आधा यू ही बिना इलाज के ठीक कर सकता है। इस अवसर पर कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, भारतीय जनता पार्टी के जिला सह कार्यालय मंत्री उमेश शर्मा,भाजपा के नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने सीटी स्कैन कक्ष का फीता काट कर तथा नई लगी मशीन की पूजा कर उस पर स्वास्तिक बनाकर उसका विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम में पहुंचे विधायक श्री रघुनाथसिंह मालवीय सहित सभी अतिथियों का सिविल अस्पताल की ओर से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ प्रवीर गुप्ता एवं सीटी स्कैन मशीन का संचालन प्रमुख मनीष शर्मा ने साफा बांधकर हार पहना कर स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सुराना, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की जिला अध्यक्ष ऋतु जैन, जिला मंत्री तारा कटारिया, जिला सह कोषाध्यक्ष संध्या बजाज,चंदनबाला बोहरा,मंडी के पूर्व संचालक रायसिंह मेवाडा,रोगी कल्याण समिति के सदस्य विष्णु परमार, रूपेश राठौर,विशाल चौरसिया,नरेन्द्र सिंह ठाकुर,लखन पाटीदार,हरिसिंह ढाकनी,हरदेव मेवाड़ा,राहुल राजपूत,विष्णु परमार हकीमाबाद,राकेश परमार,भगवती सोनी,सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रूपेश राठौर ने एवं अंत में सीटी स्कैन मशीन के प्रभारी श्री मनीष शर्मा ने सीटी स्कैन मशीन के बारे में पूरी जानकारी देते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।