जिले में लगाए जाएंगे 45 हजार पौधे
भाजपा युवा मोर्चा जल्द करेगा अभियान का श्रीगणेशपौधे लगाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुट जाएं कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष पाटीदार
सीहोर। भाजपा युवा मोर्चा सीहोर जिले के शहरी नगरीय कस्बों और ग्रामीण अंचलों में पहुंचकर 45 हजार से अधिक पौधे लगाएगा। भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा पौधे लगाने का अभियान
11 सितंबर से जिले में शुरू किया जाएगा। पौधारोपण अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा जारी रहेगा।
भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार के मुख्य आतिथ्य में रविवार को जिला मुख्यालय स्थित राठौर धर्मशाला गंज में भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल की विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण अभियान हरा भरा मध्यप्रदेश हरा भरा हमारा सीहोर को लेकर विशेष चर्चा की गई।
नगर मंडल सीहोर की आवश्यक बैठक का शुभारंभ भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, जिला प्रभारी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रोहित पटेल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निखिल कुईया, भाजपा युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुनील राय जिला मंत्री यश अग्रवाल ,जिला कार्यालय मंत्री प्रिंस राठौर के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा भाजपा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार ने कहा कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा,युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार, वरिष्ठ भाजपा युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान, कविता पाटीदार सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मालवीय विधायक सुदेश राय के विशेष मार्गदर्शन में इस अभियान को पूरा किया जाएगा।
भाजपा युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं सदस्यों को लक्ष्य प्रदान किया जाएगा जिसके तहत जिले के सभी शहर नगर कस्बों और ग्रामीण अंचलों में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे पूरे जिले में अभियान के दौरान 45 हजार के लगभग पौधों का रोपण होगा। बैठक में मुख्य रूप से कार्यसमिति सदस्य करण पिंटू चौहान, नगर मंडल के महा मंत्री दीपांशु राठौर नट्टू, नगर मंडल युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सत्यम सोनी,समीर सेन सहित मंडल की कार्यकारिणी व समस्त वार्ड के अध्यक्षगण उपस्थित रहे।
Post Views: 11