सीहोर : महिला स्वास्थ्य शिविर में चिन्हित की गई 65 निःसंतान महिलाएं

महिला स्वास्थ्य शिविर में चिन्हित की गई 65 निःसंतान महिलाएं

160 स्वास्थ्य शिविरों में 5316 महिलाओं तथा 1795 किशोर बालिकाओं की दी गए स्वास्थ्य सेवाएं

सीहोर 11 मार्च,2019

      जिले में अब तक आयोजित 160 महिला स्वास्थ्य शिविरों में 5316 महिलाओं के स्वास्थ्य का परीक्षण महिला चिकित्सा अधिकारियों तथा मैदानी अमले द्वारा किया गया। इसमे 1371 गर्भवती महिलाएं तथा 3945 अगर्भवती महिलाएं शामिल है। अब  तक आयोजित शिविरों में निःसंतान 65 महिलाओं को चिन्हांकित किया गया जिन्हें जिला स्तर पर रौशनी क्लीनिक के माध्यम से जांच एवं परीक्षण उपरांत संतानउत्पत्ति की जरूरी कार्यवाही के लिए उच्च स्तरीय संस्थाओं में रेफर किया जाएगा। शिविरों में 1795 किशोरी बालिकाओं को भी विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं शिविर स्थल पर ही प्रदान की गई।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी के मुताबिक अब तक नसरूल्लागंज में 45 महिला स्वास्थ्य शिविर आष्टा 25, श्यामपुर 30, इछावर 27 तथा बुदनी में 33 शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। इन शिविरों में 53 गर्भवती महिलाओं को जरूरी उपचार के लिए ब्लाक एवं जिला स्तर पर रेफर किया गया है वहीं अगर्भवती 259 महिलाओं को आवश्यक उपचार के लिए रेफर किया गया है। इन स्वास्थ्य शिविरों में निःसंतानता वाली 65 महिलाएं, 28 एनीमिक महिलाएं चिन्हित की गई है वहीं उच्च रक्तचाप की 48महिला, हाईरिस्क 20, डायबिटिज से पीडित 15,स्तन कैंसर की 8, बच्चेदानी से संबंधित कैंसर 2 एवं अन्य रोगों से संबंधित 102 महिलाएं चिन्हाकिंत की गई जिनकी शिविर स्थल पर ही जांच की गई तथा जरूरी उपचार के लिए विकासखण्ड एवं जिला स्तर पर आयोजित होने वाले शिविरों के लिए रेफर किया गया है।

      इन महिला स्वास्थ्य शिविरों में 1054 गर्भवती महिलाओं को एल्बेंडाजोल दी गई वहीं 1267 महिलाओं को आयरन की गोली शिविर स्थल पर प्रदान की गई। महिला चिकित्सा अधिकारियों द्वारा सूक्ष्म जांच के उपरांत 47 गर्भवती महिलाओं को ब्लाक स्तर के महिला स्वास्थ्य शिविर के लिए रेफर किया गया तथा 189 अगर्भवती महिलाओं को उपचार एवं आवश्यक जांच के लिए ब्लाॅक स्तर पर रेफर किया गया। जिला स्तर पर रौशनी क्लीनिक के लिए 6 गर्भवती महिलाएं तथा 70 अर्गवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों से उपचार के लिए रेफर किया गया है। सर्वाधिक गर्भवती महिलाएं नसरूल्लागंज में 431 तथा सर्वाधिक अगर्भवती महिलाएं इछावर में 18 उपचारित की गई। बुदनी में निःसंतानता से संबंधित सर्वाधिक 20 महिलाएं चिन्हित की गई वहीं आष्टा में 18,नसरूल्लागंज में 13,श्यामपुर तथा इछावर में 7-7 निःसंतान महिलाएं आवश्यक उपचार एवं जांच के लिए चिन्हित की गई।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!