शहर साफ रखने की आदत विकसित करने के लिए प्लॉग रन,दौड़ते हुए एकत्रित करेंगे कचरा, सीहोर सहित मध्य प्रदेश के सभी जिलों में 17 फरवरी को होगी यह दौड़

शहर साफ रखने की आदत विकसित करने के लिए प्लॉग रन

दौड़ते हुए एकत्रित करेंगे कचरा, सीहोर सहित मध्य प्रदेश के सभी जिलों में

 17 फरवरी को होगी यह दौड़

 सीहोर, 14 फरवरी2019

      17 फरवरी को सीहोर सहित प्रदेश में प्लॉग रन आयोजित की जा रही है।  दौड़ते हुए रास्ते में मिलने वाले कचरे को एकत्रित कर उसे सही जगह डिस्पोज़ करने की आदत लोगों में विकसित करने के उद्देश्य से इस प्लॉग रन का आयोजन किया जा रहा है। खास बात यह है कि यह रन सिर्फ सीहोर में नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों में एक साथ होगी। संस्था रन भोपाल रन और फरविड क्लब मिलकर यह दौड़ करवा रहे हैं।

      अर्बन डेवलपमेंट डिपार्टमेंट और पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के सहयोग से आयोजित की जा रही प्लॉग रन का उद्देश्य लोगों में पॉल्यूशन फ्री सिविक हैबिट विकसित करना और नो प्लास्टिक कल्चर (प्लास्टिक रहित) को बढ़ावा देना है। प्लॉग रन की शुरुआत आवासीय विद्यालय सीहोर से सुबह 7:30 बजे असेंबली से होगी। ज़ूम्बा और वार्मअप सेशन के बाद रैली का फ्लैग ऑफ किया जाएगा। रन ठीक उसी जगह पर 9:30 बजे खत्म होगी। दौड़ वाले दिन रनर्स को रूट दिखाने के लिए लीड क्रू या गाड़ी उपलब्ध रहेगी, जिससे उन्हें रूट में कोई दिक्कत ना आए। साथ में ट्रैश वैन रहेगी जो रनर्स द्वारा एकत्रित किए जाने वाले कचरे को ढोएगी। किसी भी प्रकार की मेडिकल इमरजेंसी के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी।

error: Content is protected !!