जिला स्तरीय बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम सतर्कता समिति की बैठक संपन्न
सीहोर, 18 फरवरी, 2019
श्रम पदाधिकारी सुश्री प्रियंका बंशीवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को जिला बाल श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम सतर्कता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा ने की।
बैठक में अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत द्वारा निर्देशित किया गया कि श्रम विभाग (नोडल) के माध्यम से जनजागरण अभियान 21 फरवरी को सीहोर एवं आष्टा नगरीय क्षेत्र में चलाया जाए। उन्होंने जनजागरुकता अभियान में स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थियों को शामिल कर और अधिक प्रभावी बनाएंगे। शालात्यागी बच्चों की सूची प्राप्त कर इस क्षेत्र में प्रभावी कार्यवाही की जाए। अनुभाग स्तर पर भी बंधक श्रम सतर्कता समिति का गठन किया जाए।
श्रम पदाधिकारी द्वारा श्रम टास्क फोर्स एवं बंधक श्रम सतर्कता समिति के सदस्यों से अपील की गई कि वे बलाक स्तरीय जनजागरण कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी सहभागिता प्रदान करें। अध्यक्ष द्वारा दोनों समितियों के सदस्यों के सुझाव लिए गए एवं बात पर बल दिया गया कि इस तरह की शिकायतों का निराकरण प्रभावी रूप से होना चाहिए।
Leave a Reply