December 9, 2023 10:42 am

सीहोर : 1 लाख 93 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की 1615 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

1 लाख 93 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दो बूंद जिंदगी की

1615 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

सीहोर 03 अप्रैल,2019

      पल्स पोलियो  अभियान का शुभारंभ 7 अप्रेल को शुरू होगा। 7 से 9 अप्रेल तक संचालित अभियान में प्रथम दिवस बूथ स्तर पर तथा बाकी दो दिवस छूटे हुए शेष बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। जिले के 0 से 5 वर्ष तक के 1 लाख 93 हजार 827 बच्चों को पोलियो खुराक दो बूंद जिंदगी की पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए ग्राम एवं शहरी स्तर पर 1615 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। 49 ट्रांजिट दलों को भी अभियान की शत प्रतिषत सफलता के लिए लगाया जा रहा है।

      मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.प्रभाकर तिवारी ने बताया कि आष्टा में सर्वाधिक 52 हजार 524 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। बुदनी में 20 हजार 748, इछावर 22 हजार 790,नसरूल्लागंज 30 हजार 652,ष्यामपुर 48 हजार 309 तथा सीहोर शहरी क्षेत्र में 18 हजार 804 लक्षित 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ.एम.चंदेल के मुताबिक जिले में 1485 ए टाईप तथा 130 बी टाईप बूथ बनाए गए हैं। 43 मोबाइल दलों को भी पल्स पोलियो अभियान में लगाया गया है। 3432 वैक्सीनेटर,218 सुपरवाईजर्स की ड्यूटी के साथ ही 81 वाहनों की व्यवस्था सेवाएं भी पल्स पोलियो अभियान की शत प्रतिशत सफलता के लिए ली जाएगी। सर्वाधिक पोलियो बूथ 444 आष्टा विकासखण्ड में बनाए गए हैं। बुदनी में 195 गए हैं।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!