Take a fresh look at your lifestyle.

सीहोर : भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु चलाया अभियान

9
Image

भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु चलाया अभियान

सीहोर, 13 फरवरी2019

       मप्र शासन द्वारा महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाए संचालित की जा रही है। साथ ही भिक्षावृत्ति मे लिप्त बच्चों के पारिवारिक पुर्नवास, परिवार में वापसी तथा शिक्षा से जोड़ने हेतु शासन द्वारा निर्देशित भिक्षावृत्ति की रोकथाम हेतु कार्ययोजना अनुसार कोर ग्रुप का गठन किया गया है। जिसमें पुलिस विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, षिक्षा विभाग, श्रम विभाग, जिला शिक्षा केन्द्र शामिल हैं।

      जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास संजय प्रताप सिंह के निर्देशानुसार भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु आष्टा विकासखण्ड अंतर्गत अभियान चलाया गया जिसके अंर्तगत बस स्टेण्ड, मंदिरों, प्रमुख चौराहों बायपास आदि स्थानों पर सघन अभियान चलाया गया इसके अंर्तगत कुल 20 बालक/बालिकाओं को भिक्षावृत्ति करने से रोका गया तथा उनके माता पिता को समझाईश दी गई तथा बच्चों से दोबारा भिक्षावृत्ति करवानें पर किशोर न्याय अधिनियम अंर्तगत सजा का प्रावधान है यह बताया गया। भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु संयुक्त टीम में महिला एवं बाल विकास विभाग से परामर्शदाता सुरेश पांचाल, पुलिस विभाग से रामबाबु वर्मा, शिक्षा विभाग से बीआरसी अजब सिंह राजपूत, ईसीसीई समन्वयक जितेन्द्र ठाकुर, पर्यवेक्षक कविता कावडे, आंगनवाडी कार्यकर्ता उषा सोनी आदि शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!