सिटी स्केन के नाम पर अस्पताल में कोरोना संक्रमित
मरीजों से की जा रहीं 1750 रूपये की वसूली हो बंद- महाजन
सीहोर। जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों के परिजनों से मरीजों के सिटी स्केन के 1750 रुपए वसूले जा रहे है। कोरोना वायरस से संक्रमित हर नागरिक इतनी अधिक राशि देने में असमर्थ होता है। सोमवार को युवा नेता गौरव सन्नी महाजन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर तत्काल मरीजों से सिटी स्केन के नाम पर ली जा रहीं भारी भरकम राशि पर रोक लगाकर जनहित में उक्त सिटी स्केन को कोरोना पीडि़त नागरिकों के लिए फ्री किए जाने की मांग की है।
महाजन ने कहा की जिला अस्पताल में पहुंचने वाला प्रत्येक कोरोना संक्रमित मरीज इतन सक्षम नहीं है की वह राशि का वहन कर पाए उक् तराशि के कारण अनेक गरीब नागरिकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कहा की किसानों के द्वारा सरकारी गेहूं उपार्जन केंद्रों गेंहू बेचा गया था लेकिन सैकड़ों किसानों को अबतक पर गेहूं का भुगतान नहीं किया गया है इसी प्रकार फसल बीमा की 2019 की राशि भी किसानों को अबतक नहीं मिली है बड़ी संख्या में किसान इससे वंचित है तो वहीं अनेक किसानों को राशि प्राप्त हुई है वह मापदंड के अनुसार नहीं मिली है इसकी जांच कर दोषी अधिकारियों कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए एवं किसानों को उनकी उचित बीमा राशि प्रदान की जाए। अति वर्षा के कारण सोयाबीन की फसल सौ प्रतिशत खराब हो गई है जिसके कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। प्रदेश शासन किसानों को मुआवजा राशि का वितरण करें। महाजन ने कहा की बीपीएल सूची से हजारों पात्र गरीबों के नाम हटा दिए गए है।
जिला प्रशासन के द्वारा पात्र गरीबों के नाम गरीबी रेखा सूची में वापस जोड़े जाकर खाद्य सामग्री से वंचित नागरिकों को सामग्री खाद्य पर्ची उपलब्ध कराई जाए। विद्युत वितरण कंपनी के द्वारा किसानों मजदूरों गरीबों को हजारों रुपए के बिल दिए जा रहे हैं इनमें संशोधन कराया जाए। विद्युत मंडल के द्वारा किसानों पर की जा रही कुर्कीं की कार्रवाई तत्काल बंद की जाए।