सीहोर : शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने से कारण बताओ सूचना पत्र जारी

शासकीय कार्यो में लापरवाही बरतने से कारण बताओ सूचना पत्र जारी

सीहोर, 13 फरवरी2019

      कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी द्वारा न्यायालय तहसीलदार सीहोर के प्रवाचक पद पर पदस्थ सहायक ग्रेड-3 श्री महेश महेश्वरी द्वारा अपने दायित्वों में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

      गत 9 जनवरी को कलेक्टर के निरीक्षण के समय सहायक ग्रेड-3 श्री महेश महेश्वरी के न्यायालसीन अभिलेखों में कमियां पाई गई थीं। उक्त कृत्य शासकीय कार्य में लापरही का दयोतक है, जो म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 के उप नियम (1), (2) एवं (3) का उल्लंघन है। सहायक ग्रेड-3 श्री महेश महेश्वरी के विरुद्ध म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के अन्तर्गत अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। अथवा परिवीक्षा अवधि में वृद्धि की जाएगी। 3 दिवस के भीतर अपना उत्तर प्रस्तुत करें अन्यथा एक पक्षीय कार्यवाही की जाएगी।


Posted

in

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!