रैगांव में महिलाओं के अपमान को लेकर भाजपा
महिला मोर्चा ने कैडिंल जलाकर जताया आक्रोश
सीहोर। भाजपा महिला मोर्चा के द्वारा शुक्रवार की शाम फरेला काँलोनी में कैंडिल जलाकर रैगांव में कांग्रेस नेताओं के द्वारा प्रत्याशी भाजपा प्रतिमा बागरी के विषय में कही अनर्गल और अभद्र बातों को लेकर आका्रेश व्यक्त किया।
महिला मोर्चां प्रदेश अध्यक्ष माया नारोलिया प्रदेश सहकार्यालय मंत्री नवदीप कौर के दिशा निर्देशन में भाजपा नेत्री सुनीता राठौर के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के अपमान पर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों पर सख्त कार्रवाहीं किए जाने की मांग मोमबत्तियां जलाकर की गई। भाजपा नेत्री सुनीता राठौर ने कहा की श्रीमति बागरी के विषय में कही अनर्गल और अभद्र बातों से उक्त नेताओं की दुषित मानसिकता के बारे में स्पष्ट पता चलता है। महिलाओं और जनता को उसी तरह के नेताओं को सबक सिखाना हीं चाहिए।
प्रदर्शन में संगीता राठौड़, अर्चना चौहान, सपना राठौर, केदारबाई अहिरवार ,शिप्रा राठौर ,सन्ध्या ,धापू बाई मानकुंवर बाई राठौर ,शिप्रा बाई,गीता ,सुनीता राठौड़ आदि महिलाएं शामिल रही है।
Post Views: 15