सीहोर : राम मंदिर नही तो मोदी नही-कंप्यूटर बाबा

राम मंदिर नही तो मोदी नही-कंप्यूटर बाबासीहोर। गुरुवार को कंप्यूटर बाबा का पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके बाबा ने यहां पर मौजूद कांग्रेस नेताओं से भेंट की और मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि राम मंदिर नहीं तो मादी नहीं।  उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयानों पर कहा वो अनुभवी है जो बोलते है सत्य बोलते है उन्होंने अपनी बात कभी वापस नही ली, सर्जिकल स्ट्राइक पर राजनीति नही होना चाहिए, मोदी जी को अलर्ट रहना चाहिए, सबूत तब मांगे जाते जब कोई शंका होती है, 25 प्रकार के आंकड़े बताएंगे तो जनता सबूत मांगेगी। उन्होंने कहा कि नर्मदा से अवैध खनन नही होने दूंगा, नर्मदा का सीना छलनी नही होगा। इस मौके पर कांग्रेस नेता कुलदीप सेठी, धर्मेन्द्र यादव, भगवान सिंह, नावेद जाफऱी, गौतम शाह, मुकेश राय, अनुराग शर्मा आदि शामिल थे। 

error: Content is protected !!