Take a fresh look at your lifestyle.

सीहोर : मक्का की फसल पर फॉल आर्मी वर्म कीट के प्रकोप की आशंका , कृषि विभाग ने दी किसानों को सलाह

88
Image

मक्का की फसल पर फॉल आर्मी वर्म कीट के प्रकोप की आशंका कृषि विभाग ने दी किसानों को सलाह

    सीहोर 29 जून,2019

       किसान कल्याण तथा कृषि विकास उप संचालक श्री अवनीश चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मक्का की फसल पर फॉल आर्मी वर्म नामक नये कीट का हमला होने की आशंका जताई जा रही है। यह कीट टिड्डी की तरह पूरी फसल नष्ट करने की क्षमता रखता है। इस कीट का प्रकोप प्रदेश के कई हिस्सों में देखा गया है। यह कीटी एक दिन में 100 किमी तक की उड़ान कर लेता है।

     कीट की पहचान- छोटीसे तीसरी अवस्था तक इसके लार्वा को पहचानना मुश्किल है, लेकिन जैसे-जैसे बड़ा होता है इसके सिर पर उल्टे Y आकार का निशान दिखाई देता है। साथ ही लार्वा के 8 वे बाडी सेगमेंट पर 4 बिंदु वर्गाकार आकृति के देखे जा सकते हैं। छोटी लार्वा पौधों की पत्तियों को खुरचकर खाती है, जिनसे पत्तियों पर सफेद धारियां दिखाई देते हैं। जैसे 2 लार्वा बड़ी होती। पौधों की ऊपरी पत्तियों को खा जाती है और लार्वा बड़ा होने के बाद मक्का के गाले में घुसकर पत्तियां खाती रहती हैं। पत्तियों पर बड़ी गोल-गोल एक ही कतार में नजर आते हैं।

     नियंत्रण- गर्मी की गहरी जुताई अवश्य करें, मक्के की मानसून एवं शुष्क बोनी सबसे ज्यादा लाभदायक है यह नहीं होने पर मानसून पश्चात तुरंत बोनी करें। संतुलित पौध संख्या एवं संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन करें इसके अतिरिक्त यूरिया इस कीटी को बढ़ाएगा। कीट का प्रकोप होने पर क्लोरेन्ट्रनिलिप्रोल 18.5 प्रतिशतSC का 60 ml/hectar की दर से मक्के की मध्य कुंडली अवस्था से पश्च कुंडली अवस्था पर छिड़काव कर सकते हैं। थायोमिथाक्सेम का 12.6 प्रतिशत +लेंबड़ा सायहेलोथ्रिन 9.5 प्रतिशत ZCका 60-80 ml/acre की दर से मक्के की मध्य कुडली अवस्था से पश्च कुंडली अवस्था पर छिड़काव कर सकते हैं।  

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!