सीहोर : पर्वो के दौरान स्वास्थ्य संस्थाओ में अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहें समस्त चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल कर्मचारी, महिला पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता

पर्वो के दौरान स्वास्थ्य संस्थाओ में आकस्मिक सेवाओ के निर्देश
सीहोर 02 मार्च,2019
मार्च माह में होने वाले पर्व 4 मार्च को महाशिवरात्रि, 20 मार्च को होलिका दहन, 21 मार्च को होली और हजरत अली का जन्म दिवस, 22 मार्च को भाईदूज एवं 25 मार्च को रंगपंचमी के पर्व मनायें जायेंगे। इस दौरान आकस्मिक सेवाओ में अधिक संख्या में मरीजों की उपस्थिति हो सकती है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला सीहोर ने सभी संस्था प्रभारी को निर्देशित किया है कि पर्वो के दौरान स्वास्थ्य संस्थाओ में आकस्मिक सेवाओ के लिए समस्त चिकित्सा अधिकारी, पैरामेडिकल कर्मचारी, महिला पुरुष स्वास्थ्य कार्यकर्ता अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित रहकर आकस्मिक सेवाये प्रदान करेंगे। कोई भी अधिकारी/कर्मचारी बिना लिखित एवं पूर्वानुमति के अपना मुख्यालय नही छोडेंगे। समस्त शासकीय कर्मचारी अपने मोबाइल 24 घण्टे चालु रखेंगे। खण्ड चिकित्सा अधिकारी समय समय पर रिपोर्ट कार्यालय प्रमुख एवं क्षेत्रीय कार्यपालक दण्डाधिकारी को उपलब्ध कराने को निर्देश दिए गऐ है।