ब्रेकिंग
सीहोर गणेश मंदिर पंहुची प्रज्ञा ठाकुर
-प्राचीन गणेश मंदिर पंहुची।
-मंदिर में की पूजा अर्चना।
- गणेश मंदिर में विधि विधान से की पूजा,
नामांकन के लिए आमंत्रित किया गणेश भगवान को
भाजपा और स्वयं की जीत का मांगा आर्शीवाद
विजय तक फूल माला नही पहनेगी
विजय के बाद भगवान गणेश जी को माला पहनाऊँगी
एंकर- सीहोर- भोपाल लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर भगवान श्री गणेश के दर्शन करने पंहुची। शहर के प्राचीन गणेश मंदिर प्रज्ञा ठाकुर पंहुची जंहा विधि विधान से पूजा अर्चना की।इस दौरान प्रज्ञा ठाकुर ने अपने नामांकन के दौरान गणेश भगवान को आमंत्रित किया और कामना की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने पूरे देश मे भाजपा उम्मीदवारों की विजय हो अधर्म का नाश जो धर्म की विजय हो में धर्म के पक्ष में हु गणेश मंदिर में पूजा अर्चना के बाद क्रिसेंट होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं चर्चा करेंगी
इन्होंने हिंदुत्व आतंक कहा, धर्म को आंतक कहा, हमारे भारत की संस्कृति को जिस प्रकार से कलंकित किया उसका इस बार निर्णय होगा। जिनके अंदर आंतक होता है वह सीधे पाकिस्तान जाते हैं। जो भी आंतकवादी बैठे हैं उनसे यह जी लगाकर बात करते हैं उन्हें सम्मान देते हैं। देश पर मरने और जीने वाले लोगों को यह आतंकवादी बताते हैं। इसलिए यह धर्म युद्ध है राष्ट्रवादी युद्ध में धर्म की विजय होगी।
शुक्रवार को सीहोर मुख्यालय पर पहुंची भोपाल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने यह बात पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहीं।
पत्रकारों द्वारा हेमंत करकरे के संबंध में सवाल पूछने पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि वो विषय हमारी पीडा का है संवेदनाओं से जुडा है वो बाते जब मुझे याद आती हैं तो हम अकेले में रोते हैं। विकास के मुद्दे पर सवाल का जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि यह देश जब सुरक्षित होगा तभी हम विकास कर पाएंगे। मोदी ने जो पांच वर्ष में विकास किया आपके समक्ष है कांग्रेस ने 70 वर्ष शासन किया जो गड्ढे किए उन्हें भरा। भारतीय जनता पार्टी देश हित के लिए कार्य करती है समाज हित और समृद्धि के लिए कार्य करती है। मेरा ट्वीटर, फेसबुक अकाउंट मैं आज तक नहीं चलाई पाई हूं, हमारे सेवक, कार्यकर्ता,देशभक्त चलाते थे। मैंने स्पष्ट कहा है कि अकांउट में मैं स्वयं आऊंगी और अगर हैंग होते हैं तो स्पष्ट करेंगे।
साध्वी प्रज्ञा शुक्रवार को सीहोर विधानसभा में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंची थी जहां उन्होंने चिंतामन गणेश मंदिर और हनुमान मंदिर के दर्शन किए।चिंतामन श्रीगणेश मंदिर पर दर्शन पर उन्होंने प्रण लेते हुए कहा कि वह जीतने के बाद ही गले मे माला पहनेंगी।
Leave a Reply