Take a fresh look at your lifestyle.

सीहोर : जोनल डायरेक्टर ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण

9
Image

जोनल डायरेक्टर ने किया कृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण

सीहोर2फरवरी2019

      आई. सी.ए.आर जोनल डायरेक्टर जबलपुर डॉ अनुपम मिश्रा कृषि प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग अनुसंधान संस्थान, (अटारी), जोन द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, सेवनिया का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान उन्होंने कृषि विज्ञान केन्द्र की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए केन्द्र में कार्यरत वैज्ञानिकों से विषयवार अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन, प्रक्षेत्र परीक्षण, स्वरोजगार प्रशिक्षण, कृषक व महिला कृषक प्रशिक्षणों व अन्य गतिविधियों की प्रगति पर विस्तार से जानकारी ली। आपने केन्द्र द्वारा अंगीकृत न्यूट्रीस्मार्ट विलेज की प्रगति, महिलाओं हेतु स्वरोजगार प्रषिक्षण, किसान मोबाईल संदेश की प्रगति, व्हाट्सअप ग्रुप से कृषि तकनीकों की जानकारी की प्रगति, किसानों को भेजे जा रहे मोबाईल संदेशों का फीडबैक आदि पर विस्तृत चर्चा कर जानकारी ली।

      प्रक्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने गेंहू बीज उत्पादन, लहसुन बीज उत्पादन, मैथी फसल, आम की उन्नत बागवानी, सहजन का पौध रोपण एवं उपयोगिता, अमरूद बागवानी, पशुषाला का निरीक्षण किया एवं उन्नत नस्ल गाय गिर पर भी वैज्ञानिकों से जानकारी ली। केन्द्र पर प्रदर्शित तकनीकें जैसे नाडेप कम्पोस्ट, वेस्ट डी कम्पोजसर, वर्मी वाष, वर्मी कम्पोस्ट आदि पर विस्तार से जानकारी ली एवं आवयक दिशा निर्देश भी दिये गये। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक संदीप टोडवाल, श्री जेके कनौजिया, श्री दीपक कुशवाह, श्री देवेन्द्र पाटिल, कु. कुसुम सुखवाल आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!