जिले की चारों विधानसभाओं में कुल मतदाताओं की संख्या 907315
विधानसभा निर्वाचन के बाद 19942 मतदाता और जुड़े
सीहोर, 23 फरवरी, 2019
लोकसभा निर्वाचन 2019 के दौरान निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में ईआरओ द्वारा कर दिया गया है। लोकसभा निर्वाचन 2019 के लिए मतगणना स्थल शासकीय महिला पॉलिटेक्निक सीहोर का चयन कर प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को भेज दिए गए हैं। आयोग के निर्देशानुसार छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने के लिए 2 एवं 3 मार्च को जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष केम्प का आयोजन किया जाएगा।
विधानसभावार मतदाताओं की जानकारी अंतिम प्रकाशन की स्थिति में
जिले में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1205 है। वहीं मतदाताओं की संख्या कुल 907315 है। जिसमें 473234 पुरुष, 434059 महिला एवं 22 अन्य शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र 156-बुदनी में कुल मतदान केन्द्र 348 तथा मतदाताओं में 130524 पुरुष, 119191 महिला एवं 7 अन्य, 157-आष्टा में मतदान केन्द्र 331 तथा मतदाताओं में 131801 पुरुष, 121191 महिला एवं 4 अन्य, 158-इछावर में मतदान केन्द्र 269 तथा मतदाताओं में 106930 पुरुष, 97109 महिला एवं 3 अन्य इसी प्रकार 159-सीहोर में कुल मतदान केन्द्र 257 तथा मतदाताओं में 103979 पुरुष, 96568 महिला एवं 8 अन्य मतदाता शामिल हैं।
विधानसभा निर्वाचन 2018 के समय मतदाताओं की जानकारी
जिले में कुल मतदान केन्द्रों की संख्या 1205 है। वहीं मतदाताओं की संख्या कुल 887373 है। जिसमें 462899 पुरुष, 424448 महिला एवं 26 अन्य शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र 156-बुदनी में कुल मतदान केन्द्र 348 तथा मतदाताओं में 127972 पुरुष, 116890 महिला एवं 9 अन्य, 157-आष्टा में मतदान केन्द्र 331 तथा मतदाताओं में 129158 पुरुष, 119109 महिला एवं 7 अन्य, 158-इछावर में मतदान केन्द्र 269 तथा मतदाताओं में 104670 पुरुष, 94978 महिला एवं 2 अन्य इसी प्रकार 159-सीहोर में कुल मतदान केन्द्र 257 तथा मतदाताओं में 101099 पुरुष, 93471 महिला एवं 8 अन्य मतदाता शामिल हैं।
अंतिम प्रकाशन उपरांत वृद्धि हुए मतदाताओं की विधानसभावार जानकारी
जिले में कुल बढ़े हुए मतदाताओं की संख्या कुल 19942 है। जिसमें 10335 पुरुष, 9611 महिला एवं अन्य में से 4 कम हुए हैं। विधानसभा क्षेत्र 156-बुदनी में 2552 पुरुष, 2301 महिला, 157-आष्टा में 2643 पुरुष, 2082 महिला, 158-इछावर में 2260 पुरुष, 2131 महिला, 159-सीहोर में 2880 पुरुष, 3097 महिला मतदाताओं में वृद्धि हुई है।
अंतिम प्रकाशन 27 दिसंबर 2018 के अनुसार विधानसभावार सेवा निर्वाचकों की जानकारी
जिले में सेवा निर्वाचकों की कुल संख्या 1055 है। जिसमें 1052 पुरुष एवं 3 महिला शामिल हैं। विधानसभा क्षेत्र 156-बुदनी में 175 पुरुष, 157-आष्टा में 304 पुरुष,158-इछावर में 240 पुरुष, 159-सीहोर में 333 पुरुष एवं 3 महिला सेवा निर्वाचक शामिल हैं।
Leave a Reply