December 5, 2023 6:40 am

भारतीय जनता पार्टी ने आष्टा के सभी मतदान केंद्रों पर मनाया स्थापना दिवस

भारतीय जनता पार्टी ने आष्टा के  सभी मतदान केंद्रों पर मनाया स्थापना दिवस
 वार्ड क्रमांक 1 से कार्यक्रम की हुई शुरुआत 
सभी स्थानों पर  कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक मतों से जिताने का लिया संकल्प 
वार्ड के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान 
आष्टा। 6 अप्रैल 1980 को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के नेतृत्व में जिस भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था, आज वह भारतीय जनता पार्टी सभी असंख्य कार्यकर्ताओं के कड़ी मेहनत एवं उनके सहयोग के कारण बटवृक्ष का रूप ले चुकी है। 1980 में भारतीय जनता पार्टी रूपी जिस पौधे का बीजारोपण मुंबई में हुआ था आज वह वट वृक्ष का रूप ले चुका है बीच में पार्टी का एक ऐसा समय भी आया था जब लोकसभा के हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के केवल 2 प्रत्याशी लोकसभा का चुनाव जीते थे, लेकिन पार्टी के देवतुल्य कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद के उद्देश्यों को लेकर कभी भी पार्टी के  कार्यकर्ताओं ने अपने कदम पीछे नहीं हटाये और यही कारण रहा कि आज देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत से भारतीय जनता पार्टी आज विश्व में सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित हो चुका है। उक्त उदगार वार्ड क्र 1 में भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक श्री रघुनाथसिंह मालवीय ने कहे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री मालवीय ने कहा की केंद्र में चौकीदार श्री नरेंद्र मोदी जी  के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने ऐसे कार्य किए जिससे देश ही नहीं विदेशों में भी भारत का परचम लहराया है। विश्व मे भारत का मान सम्मान बढ़ा है।आज हम सब को एक ही संकल्प लेना है,की 2019 के इस हो रहे लोकसभा चुनाव में पाकिस्तान परस्त,सेना से एयर स्ट्राइक के सबूत मांगने वालों,भ्रष्टाचार में गले गले तक डूबे, वंशवाद के तहत पार्टी का नेतृत्व करने वालो को सबक सिखाना है।सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने 50 हजार मतों से आष्टा विधानसभा से देवास लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर वार्डो में भाजपा के वरिष्ट नेता अशोक प्रजापति,आत्माराम विश्वकर्मा,देवनारायण टेलर,बद्रीप्रसाद वर्मा,जगदीश धारवा अमरसिंह कुशवाह,उमराव सिंह कुशवाहसहित अनेको कार्यकर्ताओ का सम्मान किया।कार्यक्रम में वरिष्ट नेता ललित नागोरी,सुशील संचेती,मुकेश बड़जात्या, नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा,ने भी सम्बोधित किया।इस अवसर पर नवदीप कौर,नन्दा,सोनी,ऋतु जैन,तारा कटारिया,रुपाली चौरसिया,संध्या बजाज,प्रतिभा नागर,चंदा वोहरा, माखन कुशवाह,कालू भट्ट,गिरजा कुशवाह,अनिता भट्ट,विशाल चौरसिया,रवि शर्मा,नीलेश खंडेलवाल, कमलेश जैन,ओम नामदेव,विमल जैन,कन्हैया गेहलोत, भगवत मेवाड़ा,मनोज ताम्रकार,किशन भोजवानी,रूपेश राठौर,सलीम ठेकेदार,कैलाश पांचम, दुलीचन्द कुशवाह,मनोज मयूरी,हरिसिंह,गोलू सोनी,नितिन महांकाल,अशोक शर्मा,संजीव सोनी,मनोहर भोजवानी,सुरेश परमार, सहित कई नेता उपस्तिथ थे।वार्ड 1 में आयोजक नगर महामंत्री धनरूपमल जैन ने सभी का स्वागत सम्मान किया।कार्यक्रम का संचालन अजय भाई टेलर ने एवं आभार कोमल जैन ने व्यक्त किया।आज प्रातः से देर रात तक नगर के सभी वार्डो में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया सभी वार्डो में वार्ड के कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

Share on facebook
Share on twitter
Share on whatsapp
Share on reddit
Share on telegram

Leave a Comment

ताज़ा खबर

प्रदेश में कोरोना संक्रमण में तेजी से गिरावट मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना में 10 हजार से अधिक मरीजों का नि:शुल्क इलाज मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की 

हमसे जुड़े

error: Content is protected !!