आष्टा : भाजपा कार्यकर्ताओं ने जलाया कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का पुतला
आष्टा – कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद द्वारा वन्दे मातरम् को लेकर जो विवादित बयान दिया गया था, उसका गुस्सा आष्टा नगर में भी फूटा। परिणाम स्वरूप भारतीय जनता पार्टी नगर आष्टा में नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा व ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेमसिंह मेवाड़ा के नेतृत्व में आरिफ मसूद का पुतला स्थानीय गल चौराहा आष्टा में जलाया गया। ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष प्रेमसिंह मेवाड़ा का कहना है कि, आरिफ मसूद के विवादित बोल कि हम वन्दे मातरम् नही बोलेंगे, यह वन्दे मातरम् का अपमान है, राष्ट्रीय गीत का अपमान है, राष्ट्र द्रोह हैं। नगर अध्यक्ष अतुल शर्मा ने मौखिक रूप से प्रशासन से मांग की है कि, ऐसे लोगों पर देशद्रोह का मुकदमा पुलिस को लगाना चाहिये। आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बूथ स्तर पर बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय स्तर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सीधा संवाद का कार्यक्रम आष्टा नगर कार्यालय में आयोजित किया गया था। उक्त कार्यक्रम में – प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं से सीधे रूबरू हो रहे थे और उनके सवालों का जवाब दे रहे थे। उक्त कार्यक्रम के उपरांत सरपंच संघ के अध्यक्ष मानसिंह ईलाही ने बताया कि, सीहोर जिले में कार्यक्रम के दौरान आरिफ मसूद द्वारा वन्दे मातरम् को लेकर विवादित बयान दिया है। इस समय देश के सैनिक हमारी रक्षा करते हुऐ शहीद हो रहे है। सारा देश शोक से व्याकुल है और कांग्रेस के विधायक वन्दे मातरम् का उच्चारण करना अपने धर्म के खिलाफ बता रहे है वहीं आरिफ अकील जैसे कांग्रेस के प्रभारी मंत्री पाकिस्तान के पक्ष में बयानबाजी कर रहे है और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान पर किये गये हमले को ही गलत बता रहे है। पुलिस को निष्पक्ष रूप से कार्य करे हुऐ इन दोनों नेताओं के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करना चाहिये। यदि इन दोनें नेताओं के द्वारा शीघ्र ही माफी नही मांगी जाती है तो भाजपा बड़ा आन्दोलन इन दोनों के खिलाफ करेगी
Leave a Reply