आष्टा : नगर मण्डल ने मनाई पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती

आष्टा नगर मण्डल ने मनाई पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जन्म जयंती

आष्टा (नि.प्र.) भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल आष्टा द्वारा जनसंघ के अध्यक्ष पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती विभिन्न बुथों पर मनाई। अलीपुर में वार्ड क्र. 1, 2 व 3 में इसी प्रकार श्रीनाथ जी मंदिर, इंदिरा कॉलोनी, सुभाष नगर कॉलोनी, कन्नौद रोड, नजरगंज, माखन का बाड़ा आदि स्थानों पर मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित नागौरी उपस्थित रहे। विशेष अतिथि के रूप में धारासिंह पटेल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर मण्डल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने की। इस अवसर पर – ललित जी नागौरी, धारासिंह पटेल, अतुल शर्मा ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुऐ बताया कि, पण्डिल दीनदयाल उपाध्याय जनसंघ के द्वितीय अध्यक्ष थे और आप एक मेघावी छात्र थे, अंग्रेजो ंके समय में आपने प्रशासनिक परीक्षा उत्तीर्ण की थी, परंतु अंग्रेजों की नौकरी नही की और जनसेवा के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को चुना। उसके पश्चात् जनसंघ के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। आपने कई साहित्यिक कृतियों की रचना की। भाजपा की आधार स्तम्भ, पंचनिष्ठा और विचार के आप प्रणेता रहे। आपने अन्त्योदय का विचार रखा। आज भारतीय जनता पार्टी की समस्त योजनाओं के मूल में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय का यही विचार है कि अन्तिम छोर में खड़ा व्यक्ति का विकास भाजपा का लक्ष्य रहें। अन्तिम छोर में खड़े व्यक्ति का जब तक विकास नही हो जाता, तब तक हमारा विकास अधुरा है। इसी मूल विचार को ध्यान में रखते हुऐ केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार कार्य कर रही है। ओर इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुऐ विभिन्न योजनाओं को बना रही है। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री विशाल चौरसिया व धनरूपमल जैन ने किया। क्षैत्रीय विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने कोठरी, बेदाखेड़ी, जावर एवं अन्य ग्रामीण क्षैत्रों में शामिल होकर जयंती मनाई। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से – कालू भट्ट, अनिता भट्ट, भगवत मेवाड़ा, तारा कटारिया, नवदीप कौर, श्रीमती गिरजा कुशवाह, माखन कुशवाह, रूपेश राठौर, सुरेश परमार, दुलीचंद कुशवाह, निलेश खण्डेवाल, बसंत पाठक, मनोहर मालवीय, सुमित मेहता, अवनीश पिपलोदिया, नगीनचंद जेन, मांगीलाल भटोनी, कैलाश सोनी पांचम, मुकेश बड़जात्या, जुगल मालवीय, देवकरण पहलवान, महेन्द्र परमार, मोन्टी धाड़ीवाल, रूपाली चौरसिया, संजय राजा, सोनू मेवाड़ा, प्रद्यूम्न मण्डलोई, बन्टू सोनी, महेन्द्र परमार आदि उपस्थित थे। अंत में आभार जिला महामंत्री गजराजसिंह पटेल ने व्यक्त किया।


Posted

in

,

by

Tags:

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!