Take a fresh look at your lifestyle.

आष्टा : कोंग्रेस पर निशाना साधते हुए बोले जनता गरीब हो सकती है लेकिन बुद्धू नही,तुम्हारी 4 पुस्ते भी 72 हजार नही दे सकती- प्रभात झा

9
Image

जनता गरीब हो सकती है लेकिन बुद्धू नही,तुम्हारी 4 पुस्ते भी 72 हजार नही दे सकती- प्रभात झा

प्रभात जाने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सीधा निशाना साधा बोले जनता को मूर्ख ना समझे विपक्ष

आज नरेंद्र मोदी की वजह से संपूर्ण विश्व में भारत चौथी अंतरिक्ष शक्ति बना है

नरेंद्र मोदी जी ही एक ऐसे प्रधानमंत्री है जो केवल 4 घंटे सो कर बाकी समय देश की सेवा में लगाते हैं

अगर अभिनंदन जैसा जांबाज़ पायलट वापस आया है तो उसका पूरा श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है उनकी विदेश यात्राओं की बदौलत है की चौतरफा दबाव मिलने पर अभिनंदन को पाकिस्तान ने छोड़ा

प्रभात झा के व्याख्यान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हम सब चौकीदार है कि नारे लगाए

भाजपा नेत्री श्रीमती परमार ने कहा की सर्जिकल स्ट्राइक रात में हुई नोटबंदी रात में हुई तो यह साबित करती है इस देश का चौकीदार अपना काम बखूबी निभा रहा है इसलिए हम सब भी चौकीदार हैं

देश की अखण्डता एंव मजबूती के लिये नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना आवश्यक ‘‘प्रभात झॉःः
आष्टा नगर के गितांजलि गार्डन में देवास शाजापुर संसदीय क्षेत्र के विधानसभा क्षेत्र आष्टा में विजय संकल्प सभा को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा ने संबोधित किया। प्रभात झॉ जी ने आष्टा विधानसभा के समस्त कार्यकर्ताओं को विधायक श्री रधुनाथसिंह मालवीय को विजयश्री दिलवाने पर बधाई दी। उन्होने नरेन्द्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई एवं कांग्रेस पर तिखे प्रहार किये उन्होने कांग्रेस पार्टी के 72000 रूपये साल वाले वादे पर भी कांग्रेस को घेरा एवं कहा कि यह मात्र एक छलावा है जैसे की काग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव में दो लाख का प्रलोभन देकर किसानों को मुर्ख बनाया ऐसा ही प्रलोभन अब दे रही है। उन्होने कांग्रेस की वांवाद वाली निति पर भी करारा प्रहार किया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा की में भाजपा कार्यकर्ताओं का कार्यकर्ता हूं। हम सबको मिलकर गांवों में कांग्रेस के 55 साल ओर नरेन्द्र मोदी की भाजपा सरकार के 55 महिने का हिसाब दिखाना है। एवं नरेन्द्र मोदी जी द्वारा दे में 151 योजनाएं चलाई जा रही है। उसकी जानकारी हर मतदाता तक पंहूचाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ श्यामप्रसाद मुखर्जी एवं पण्डित दिनदयाल उपाध्याय को माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर पूर्व िक्षा मंत्री दीपक जोी, पंकज जोी लोकसभा प्रभारी, रायसिंह जी सैंधव लोकसभा संयोजक, नन्दकिोर पाटीदार, नरेन्द्र सिंह बेस, सीताराम जी यादव जिलाध्यक्ष सीहोर, मनोहरसिंह उंटवाल, यावंत सिंह हाडा, रघुनाथसिंह मालवीय विधायक आष्टा द्वारा जनसभा को संबोधित किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत नगर मण्डल अध्यक्ष अतुल शर्मा, युवराजसिंह, प्रेम मेवाड़ा, जयसिंह ठाकुर तथा जिला महामंत्री गजराजसिंह पटेल, नगर महामंत्री विशाल चौरसिया, धनरूपमल जैन आदि ने पुष्प माला पहनाकर किया। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी पंकज जोी, रायसिंह सैंधव संयोजक, नन्दकिोर पाटीदार जिलाध्यक्ष देवास, नरेन्द्रसिंह बेस जिलाध्यक्ष शाजापुर, सीताराम यादव जिलाध्यक्ष सीहोर, कमल जी बेरवा विस्तारक, बाबूलाल वर्मा पूर्व विधायक कालापीपल, ललित नागोरी, धारासिंह पटेल, गजराजसिंह पटेल, रंजीतसिंह गुणवान पूर्व विधायक आष्टा, देवीसिंह परमार, बाबूलाल पटेल, मण्डल अध्यक्ष जयसिंह ठाकुर, प्रेम मेवाडा, युवराजसिंह, अतूल शर्मा नगर मण्डल अध्यक्ष, धरमसिंह आर्य, कृपाल पटाडा, मानसिंह ठाकुर, कैला बगाना, मुके बडजात्या, कुमेर सिंह मिटठुपुरा, नगर परिषद कोठरी अध्यक्ष रूपे पटेल, महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ता, ब्रजकिोर सोनी, उमे शर्मा, केला पटेल, सती सोनानिया, भगवतसिंह मेवाडा पार्षद, सोनू मेवाडा, निर्मल राजपूत, ललित धारवा, धनरूपमल जैन, विशाल चौरसिया, नवदीप कौर, नन्दा बंटू सोनी, रीतू आंनद जैन, गिरजा कुशवाह, रूपाली चौरयिसा, तारा कटारिया, संध्या बजाज, नितीन महाकाल, बसंत पाठक, नीलू खण्डेलवाल, रवि शर्मा, एच.आर. परमाल, कालू भट्ट, अन्तिम बनवट, अजय टेलर, माखन कुशवाह, मानसिंह ईलाही, सुमित मेहता, कृपालसिंह पटाड़ा, बबीता परमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित नागौरी ने तथा आभार विधानसभा प्रभारी धारासिंह पटेल ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!