आष्टा: एयर स्ट्राइक को एक माह पूर्ण होने पर भाजपा ने बांटी आर्मी कैप।

आष्टा(नि.प्र.) देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पाकिस्तान पर की गई एयर स्ट्राईक को एक माह पूर्ण होने पर युवा मोर्चा के समस्त कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय सहसमन्वयक अनिल वर्मा द्वारा सैना के केपो (टोपी) का वितरण कर हर्ष व्यक्त किया। भारतीय सैना द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राईक को सम्पन्न हुऐ आज एक माह पूर्ण होने पर समस्त भारतीय जनता पार्टी द्वारा खुशी के रूप में एक मासी का कार्यक्रम मनाया गया। सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गर्मी में आईस्क्रीम खिलाई। क्षेत्रीय विधायक रघुनाथसिंह मालवीय ने सैना के गौरवमयी कार्य की प्रशंसा करते हुऐ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। पुलवामा हत्याकाण्ड का जिस प्रकार से सैना ने ऐयर स्ट्राईक से बदला लिया वह हम सभी भारत वासियों के लिये गौरव का क्षण है। हर नागरिक का आज सर ऊँचा है और सैना के प्रति हर नागरिक के मन में सम्मान है। राष्ट्रीय सह-समन्वयक अनिल वर्मा ने इस अवसर पर हर कार्यकर्ता को खुशी के रूप में केप (टोपी) बांटे, जिस पर भारतीय तिरंगा बना हुआ था। उक्त कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय सुभाष चौक पर किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से नगर मण्डल अध्यक्ष अतुल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष नितीन महाकाल, सोनू मेवाड़ा, धर्मेन्द्र कान्याखेड़ी, राहुल राजपूत, राज शर्मा बिट्टू, दिनेश सोनी, पवन वर्मा, सुमित मेहता, राजा माणिक, कुमेरसिंह मिट्ठुपुरा, अंतिम बनवट, यशवंत ठाकुर, विष्णु परमार, कुलदीप सोनी आदि लोग उपस्थित थे।