आष्टा : आगर विधायक विपिन वानखेडे ओर यूथ कांग्रेस मिडिया प्रदेश अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी का एनएसयूआई ने किया स्वागत

आगर विधायक विपिन वानखेडे ओर यूथ कांग्रेस मिडिया प्रदेश अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी का एनएसयूआई ने किया स्वागत

विधायक विपिन वानखेडे ओर  अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी पहुँचे रवि परमार के घर

आष्टा -: आगर मालवा से उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल कर सोमवार को मध्यप्रदेश विधानसभा में शपथ ग्रहण करने के पश्चात आगर विधायक विपिन वानखेड़े और मध्य प्रदेश यूथ कांग्रेस मीडिया विभाग के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी माँ पार्वती की पावन-नगरी आष्टा पधारे  जहा पर एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष अखिलेश राजपूत के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया साथ मे सीहोर से यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव राजीव गुजराती एनएसयूआई जिला अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ओर सभी पदाधिकारी एनएसयूआई प्रदेश समन्वयक रवि परमार के घर पर पहुँचे वहा विधायक विपिन वानखेडे ओर अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ से काफी समय तक चर्चा की

विधायक विपिन वानखेडे ने कहा कि छात्र ओर युवाओं को मजबूत कर नगर पालिका ओर नगर पंचायत चुनाव के लिये बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेगे ओर सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जायेगी |

विधायक वानखेडे ने कहा जिस दिन से कांग्रेस ने विधानसभा घेराव करने का कहा था उसी दिन से शिवराज सरकार काफी डरी हुई थी और उसी डर के कारण डरपोक शिवराज सिंह ने  विधानसभा स्थगित करवाई |

यूथ कांग्रेस मिडिया विभाग के अध्यक्ष विवेक त्रिपाठी ने कहा कि एनएसयूआई ओर यूथ कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर घर-घर पहुँच कर चुनाव में काम करेगा ओर प्रदेश में नगर निगम ओर नगर पालिका चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगें |

इस मौके पर देवेंद्र परमार विजय सोलंकी राशिद खान यशवंत मालवीय रघुवीर चौहान  राधे राजपूत विक्की विश्वकर्मा विकास मेवाडा लक्ष्मण मेवाड़ रोहित मेवाड़ा गजेंद्र मेवाड़ा पंकज उज्जवल यासिर शेख फरदीन हेमंत पवार धर्मेंद्र चौहान सुमित नावेल्टी हेमंत पवार आकाश चौहान धर्मेंद्र चौहान युगल चौधरी रोहित बाबा घनश्याम चौहान रवि चौहान राधेश्याम चौहान योगेंद्र उज्जवल देवकरण उज्जवल सुनील उज्जवल दीपक उज्जवल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे |

error: Content is protected !!