
अलीपुर में आयोजित हुई भाजपा की जन-आक्रोश सभा
आष्टा(नि.प्र.) आचार संहिता लागू होते ही भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष श्री सीताराम जी यादव के निर्देशानुसार आम लोगों को संकल्पित कराने के लिये की देश हित में भारतीय जनता पार्टी को आने वाले लोकसभा चुनाव में विजय बनाने हेतु अपना मत दें। नरेन्द्र मोदी को हम दौबारा प्रधानमंत्री बनायें। इसी क्रम में अलीपुर क्षेत्र में वार्ड क्र. 01, 02, 03 में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। यह नुक्कड़ सभा धीरे-धीरे जनआक्रोश सभा में तब्दील हो गई। भारतीय जनता पार्टी अलीपुर क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता और नागरिकों ने इस सभा के माध्यम से मध्यप्रदेश की कांग्रेस सरकार पूर्ववर्ती केन्द्रीय कांग्रेस सरकार ओर स्थानीय नगरपालिका में जो कि कांग्रेस की है पर गंभीर आरोपों को लगाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस आक्रोश सभा में नगरपालिका द्वारा पिछले 10 दिनों से अलीपुर क्षेत्र में पानी की सप्लाई नही की गई है, उसको लेकर स्थानीय नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार पर आक्रोश व्यक्त किया। नगरपालिका की पार्षद प्रतिनिधि नगर महामंत्री धनरूपमल जैन जी ने आरोप लगाया कि यह भीषण जल संकट जो आष्टा नगर में व्याप्त हुआ है, यह सोची समझी साजिश के तहत नगरपालिका के द्वारा कृत्रिम रूप से पैदा किया गया है। इस जल संकट के माध्यम से हर बार की तरह नगरपालिका के कर्मचारी ओर अध्यक्ष अपनी स्वार्थ सिद्धी में लग गये है और भारी भ्रष्टाचार इस जल संकट के माध्यम से कर अपनी जेबे भरने में लग गये है। पूर्व पार्षद कमलेश जैन जी ने कहा कि, नगर के अलीपुर रोड को नगर पालिका ने नही बनाकर भाजपा विधायक ने बनवाया है और अलीपुर की बड़ी समस्या हल की है। पर नगरपालिका आज 10 दिनों बाद भी अलीपुर में जल सप्लाई करने पर विफल हो गई है।, जबकि एक दिन या दो दिन छोड़कर नल सप्लाई करने का वादा कैलाश परमार ने किया था। इस आधार पर अपने झूठे वादों के आधार पर उन्हें अपने अध्यक्ष पद से स्तिफा दे देना चाहिये। इसी इस्तिफे की मांग करते हुऐ पूर्व पार्षद भाजपा उपाध्यक्ष कालू भट्ट ने नगरपालिका के कई भ्रष्टाचारों को अपने सम्बोधन में कहा कि, 4 लाख की नांव नगरपालिका ने 9 लाख में खरीदी है। रामपुरा से डलने वाली पाईप लाईन के ठेकेदार को षड़यंत्र करके भगा दिया गया है, ताकि यह जल संकट नगरपालिका के कर्मचारी और अध्यक्ष की कमाई का साधन बना रहें। पार्षद प्रतिनिधि भगवत मेवाड़ा ने भी बताया कि, हमारे भी वार्ड न ं. 15 में भीषण जल संकट व्याप्त है और सड़को और नालियों के निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया जा रहा है और नगरपालिका के कर्मचारी सी.एम.ओ. अध्यक्ष गुंगे व बहरे हो गये है। भाजपा अल्प संख्यक मोर्चे के अध्यक्ष व पार्षद शाहरूख कुरैशी ने भी उनके क्षेत्र में जल संकट को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और नगरपालिका द्वारा उनके क्षेत्र में निर्माण कार्यो में भेदभाव के आरोप नगरपालिका अध्यक्ष पर लगाये। साथ ही साथ उनके क्षेत्र में बन रही सड़को पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाये। भाजपा नेता एच.आर.परमाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुऐ कहा कि, गरीबों का आवास गैस कनेक्शन सड़कों का जाल ईलाज हेतु आयुष्मान योजना व भविष्य को देखते हुऐ मानधन योजना जैसी कई गरीबों के कल्याणकारी योजनाओं का लागू किया है और हमें दोबारा देश का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बनाना है। वरिष्ठ भाजपा ने अजय टेलर ने कहा कि, अलीपुर क्षेत्र के साथ अध्यक्ष महोदय हमेशा भेदभाव करते आ रहे है और जानबूझकर 10-10 दिनों तक नल में पानी नही दे रहे है। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रवक्ता सुशील संचेती जी ने अपने सम्बोधन में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुऐ कहा कि, देश और विदेश में भारत का डंका मोदी ने पीटा है व समृद्ध व शक्तिशाली भारत का निर्माण किया है। आज देश के प्रधानमंत्री के साथ साथ हर भारतीय विदेशो में गौरव का अनुभव करता है, जबकि पूर्व में हमारे नागरिकों के विदेशों में कपड़े उतार दिये जाते थे। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मुकेश बड़जात्या ने अपने सम्बोधन में कहा कि, नगरपालिका द्वारा जल संकट को लेकर आष्टा में स्थित तीनों तालाबों को लेकर नगरपालिका गम्भीर नही है उनके गहरीकरण और साफ सफाई पर ध्यान नही है और इस जल संकट में नगरपालिका के भ्रष्टाचार की बू आ रही है। वहीं कुमेरसिंह मिठ्ठुपुरा ने अपने सम्बोधन में कहा कि, नगरपालिका आष्टा द्वारा आष्टा के आसपास ग्रामी क्षेत्र जो अब नगरीय क्षेत्र से पूरी तरह से जुड़ चुके है जैसे मालीपुरा, भीमपुरा किलेरामा पदमसी डाबरी काजीखेड़ी आदि ग्रामीण क्षेत्रों को जो कि नगर से पूरी तरह से जुड़ चुके है को परिसीमन में नगरीय क्षेत्र में नगरपालिका साजिशपूर्वक शामिल नही कर रही है, क्यों कि इससे कांग्रेस की नगरपालिका दौबारा नही बन पायेगी और अपनी स्वार्थ सिद्धी के तहत इन ग्रामीण नगरीय क्षेत्रों का विकास रूक गया है जबकि कई कॉलोनियां
इन ग्रामीण क्षेत्रों में नगर की बन गई है रजिस्ट्री शुल्क भी शहरी क्षेत्रों की तरह लागू है और आष्टा नगर की सीमा इन ग्रामीण क्षेत्रों तक बढ़ गई हैं। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति के सदस्य ललित नागौरी जी ने अपने सम्बोधन में कहा कि, शुरू से लेकर आज तक कांग्रेस की नगरपालिका आष्टा के नागरिक लगातार बनाते आ रहे है परंतु आज तक इस गम्भीर जल समस्या को लेकर नगरपालिका में बजट में कैलाश परमार अध्यक्ष जानबूझकर कोई प्रावधान नही करते है। गम्भीर जल संकट नियमित हो जाने पर भ्रष्टाचार के उद्देश्य से तत्काल प्रबंधन किये जाते है। अपने सम्बोधन में नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल शर्मा ने कहा कि, अत्याचार करने वाले से अत्याचार सहन करने वाला ज्यादा दोषी होता है, नगरपालिका द्वारा जो भीषण जल समस्या निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार और अपनी जवाबदही से जो बचा जा रहा है। उसको लेकर यदि आम नागरिक सड़कों पर नही आ सकता है तो भी वाट्स-अप, फेसबुक और विज्ञप्ति प्रेमी कैलाश परमार जी को सोशल मीडिया के माध्यम से कड़े से कड़े शब्दों में विरोध कर इस जनआक्रोश को व्यक्त कर सकते है और अपने वोटो के माध्यम से करारा जवाब दे सकते है। आवश्यकता जागरूकता की है। पूरे शहर में खेड़ापति और काले तालाब का गंदा पानी सप्लाई कर बीमारियों की गर्त में नागरिकों को धखेला जा रहा है। इससे नगर में चर्म रोग, उल्टी, दस्त, की समस्याऐं लोगों में होने लगी है यदि इस गंदे बदबूदार पानी की सप्लाई लगातार जारी रही तो पूरा आष्टा नगर महामारी की चपेट में आ जायेगा और दवाई माफियाओं की चांदी हो जायेगी। यह सब कुछ षड़यंत्र पूर्वक किया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री विशाल चौरसिया द्वारा किया गया। नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा नितीन महाकाल द्वारा व उनकी पूरी टीम द्वारा नगरपालिका के खिलाफ कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी नारे लगाये गयें। कार्यक्रम का आभार नेता प्रतिपक्ष भुरू खां ने व्यक्त किया और कहा कि, यह आंदोलन का क्रम लगातार जारी रहेगा। वार्ड क्र. 1, 2, 3 के बाद अगला कार्यक्रम वार्ड क्र. 4, 5, 6 से लेकर 18 ही वार्डो में किया जायेगा। उक्त नुक्कड़ कार्यक्रम में – नगर उपाध्यक्ष नीलेश खण्डेवाल, बसंत पाठक, कन्हैया गेहलोत, दुलीचंद कुशवाह, नरेश माथुर, श्रीमति नंदा सोनी, रूपाली चौरसिया, गिरजा कुशवाह, माखन कुशवाह, अवनीश पिपलोदिया, पवन वर्मा, सलीम ठेकेदार, कोमल जैन, मांगीलाल सोनी, अशोक शर्मा, अनिल मालवीय, कैलाश सोनी पांचम, ओम नामदेव, ललित धारवॉ, उमेश तिवारी, शंकरलाल पांचाल, अशोक प्रजापति, दिनेश सौलंकी, पूर्व पार्षद अफसर भाई, जगदीश खत्री, फईम पटेल, सुनील शर्मा, बद्रीप्रसाद लाईनमेन, भुरू खां, अंतिम बनवट, राहुल ठाकुर, जयंत ठाकुर, आशु शर्मा, योगेन्द्र परमार, नीतिन जैन निक्का, पवन वर्मा आदि उपस्थित थे।