“मन की बात” जानकारी, ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम, इसे समाजव्यापी बनाएं:-रवि मालवीय भाजपा जिला अध्यक्ष
“मन की बात” जानकारी, ऊर्जा और प्रेरणा देने वाला कार्यक्रम, इसे समाजव्यापी बनाएं:-रवि मालवीय भाजपा जिला अध्यक्ष


सीहोर। प्रधानमंत्री जी का ‘मन की बात’ कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। यह नई-नई जानकारी, प्रेरणा और ऊर्जा देने वाला कार्यक्रम है। इसकी सार्थकता तभी है, जब हम इस कार्यक्रम से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और इसे समाजव्यापी बनाएं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के सीहोर जिला अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित कार्यकर्ताओ अन्य श्रोताओं को संबोधित करते हुए कही।
सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रवि मालवीय इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ नसरुल्लागंज से उपस्थित रहे।
“कौन, क्या अच्छा कर रहा है,मन की बात में बताते हैं मोदी जी”
सीहोर जिला भाजपा अध्यक्ष श्री रवि मालवीय ने उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कई लोग काम कर रहे हैं। लेकिन इनमें से कौन क्या अलग कर रहा है, मोदी जी उसे ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी अपने इस कार्यक्रम में नई जानकारी, नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाले मुद्दों की चर्चा करते हैं। इस कार्यक्रम में मोदी जी बताते हैं कि समाज में कौन-कौन लोग किस-किस भूमिका में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी अपने इस कार्यक्रम में परंपरागत क्षेत्रों में कुछ अलग करने वालों की और तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए नए क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वालों की भी चर्चा भी करते हैं। जैसे इस बार उन्होंने अंतरिक्ष से कचरा साफ करने के प्रयास में लगे युवाओं की बात की। उन्होंने सुदूर गांवों में जल, और पर्यावरण के संरक्षण से लेकर बीज संरक्षण तक के कामों में लगे लोगों की चर्चा भी अपने कार्यक्रम में की है। श्री रवि मालवीय ने कहा कि इस कार्यक्रम की सार्थकता तभी है, जब हम भी यह देखें कि हमारे आसपास भी ऐसा कुछ हो रहा है क्या? इसकी जानकारी को सामने लाएं और अपने आसपास के व्यक्तियों, समूहों को इस कार्यक्रम से जोड़कर इसे सर्वव्यापी बनाएं। जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की आज सीहोर जिले के सभी 19 मंडलो में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम को सुना देखा गया।