*भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील पोस्ट,मचा बवाल,किया ग्रुप बंद*
भाजपा के व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील पोस्ट डालने पर बवाल मच गया है। अश्लील पोस्ट देख ग्रुप में मौजूद कुछ भाजपा सदस्य भड़क गए और ग्रुप में ही आपत्ति जताई। लेकिन अश्लील पोस्ट तो डिलीट नही हो पाई वही तत्काल इसके बाद अश्लील पोस्ट डालने वाले युवक को ग्रुप से बाहर कर दिया गया है। पोस्ट पर ग्रुप में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी भी जताई है। बताया जा रहा है कि व्हाट्सएप ग्रुप भाजपा मैना मंडल अध्यक्ष के नाम से बना हुआ था जिसमे भाजपा
के ग्रामीण क्षेत्रों सहित शहर के कई भाजपा पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।
बताया जा रहा है यह अश्लील पोस्ट बुधवार को दोपहर 12 बजे के समय डाली गई थी ।
लेकिन दिन में किसी भी सदस्य का ऊक्त पोस्ट पर ध्यान नही लेकिन शाम को ग्रुप में मौजूद सदस्यों का जैसे ऊक्त अश्लील पोस्ट पर ध्यान गया तो तत्काल आपत्ति जताई गई।
जिसके बाद ग्रुप एडमिन ने पोस्ट डालने वाले युवक को ग्रुप से बाहर तो कर दिया लेकिन इसके बाद भी बवाल खड़ा देख एडमिन ने ग्रुप में मौजूद सभी सदस्यों को बाहर कर ग्रुप ही बंद कर दिया।
वही इस मामले पर जब मैना मंडल अध्यक्ष भगवान सिंह मेवाड़ा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अश्लील पोस्ट डालने वाले ऊक्त युवक के बच्चे के हाथ में मोबाइल था और गलती से बच्चे के हाथों अश्लील पोस्ट डल गई।
वही मैना मंडल अध्यक्ष ने यह भी बताया कि ऊक्त युवक भाजपा का नही है।
लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि जब युवक भाजपा का है ही नहीं तो क्यो भाजपा के ग्रुप में जोड़ा गया।
खेर देखने वाली बात होगी कि भगवान श्रीराम चरित्र पर चलने पार्टी ऊक्त युवक पर भाजपा के ग्रुप में अश्लील पोस्ट डालने पर क्या कार्यवाही करती हैं या युही मामले को रफादफा कर देंगे।