भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बलिदान दिवस पर होगा रक्तदान-गुलाबबाई ठाकुर
आष्टा। भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गंाधी की बलिदान दिवस 31 अक्टूबर दिन रविवार को स्थान सिविल अस्पताल समय 11 बजे पुण्यतिथि मनाई जाएगी। वही उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की जाएगी कि स्वर्ग मे उन्हे उचित स्थान मिले। महिला जिलाध्यक्ष श्रीमति गुलाबबाई ठाकुर ने बताया कि पुण्यतिथि के पश्चात महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सुश्री नेटा डिसूजा के आदेश अनुसार प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ श्रीमति अर्चना जायसवाल के निर्देशानुसार एवं पूर्व लोकनिर्माण मंत्री सज्जनंिसह वर्मा के मार्गदर्शन में रक्तदान किया जाएगा। श्रीमति गुलाबबाई ठाकुर ने युवक कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस एनएसयूआई किसान कांग्रेस अल्पसंख्यक कांग्रेस सहित आष्टा विधानसभा के समस्त कांग्रेस जन से अपील की है कि सर्वप्रथम देश की आयरन लेडी व पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इंदिरा गंाधी के बलिदान दिवस पर अवश्य पधारे। तत्पश्चात रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया है। जो 31 अक्टूबर दिन रविवार समय 11 बजे से 3 बजे तक स्थान सिविल अस्पताल मे किया जाएगा।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.