सीहोर : कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्वतंत्रता दिवस मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
कलेक्टर एवं एसपी ने किया स्वतंत्रता दिवस मुख्य
कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण
सीहोर 13 अगस्त,2019
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2019 को होने वाले मुख्य आयोजन से पूर्व स्थानीय पुलिस परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया गया। कलेक्टर श्री अजय गुप्ता, पुलिस अधीक्षक श्री शशीन्द्र चौहान एवं अपर कलेक्टर श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी द्वारा पूर्वाभ्यास एवं परेड का निरीक्षण किया गया।