सीहोर : अवैध उत्खनन के अर्थदंड वसूली में सीहोर प्रदेश में प्रथम
अवैध उत्खनन के अर्थदंड वसूली में सीहोर प्रदेश में प्रथम
प्रशासन द्वारा एक हजार प्रकरणों पर कार्यवाही
सीहोर 15 अप्रैल,2019
वित्तीय वर्ष 2018-19 में रेत के अवैध परिवहन के प्रकरण दर्ज करने में सीहोर जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुल 1 हजार प्रकरणों में 5 करोड़ 34 लाख 51 हजार 610 रुपये अर्थदंड वसूल किये गए।
जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन को नियंत्रित करने के लिए कलेक्टर श्री गणेश शंकर मिश्रा द्वारा जारी किए गए प्रतिबंधात्मक आदेश प्रदेश में पहली बार लिए गए निर्णयों में से एक हैं। कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा रेत के अवैध परिवहन करने वाले वाहनों के आवागमन का समय सांय 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित किया गया। रायल्टी में अंकित मात्रा से अधिक रेत दिये जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही की गई। रायल्टी काटने का समय सांय 6 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित किया गया। प्रशासन द्वारा रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर कड़ी कार्यवाही निरंतर जारी है।