सीहोर : अपर कलेक्टर ने दिखाई सद्भावना दिवस दौड़ को हरी झण्डी
अपर कलेक्टर ने दिखाई सद्भावना दिवस दौड़ को हरी झण्डी
सीहोर 20 अगस्त,2019
अपर कलेक्टर श्री विनोद कुमार चतुर्वेदी ने राज्य शासन के निर्देशानुसार सद्भावना दिवस पर मंगलवार को जिला मुख्यालय सीहोर स्थित शासकीय आवासीय खेलकूद संस्थान से हरी झंडी दिखाकर सद्भावना दौड़ को रवाना किया। यह दौड़ मेन रोड़ होते हुई बाल विहार ग्राउंड पर सदभावना दौड़ का समापन किया गया।
अपर कलेक्टर ने दौड़ के शुभारभं अवसर पर सभी को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र,धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भाव के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानियक माध्यमों से सुलझाने की प्रतिज्ञा लेने की जानकारी दी।
सदभावना दिवस पर दिलाई शपथ
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार सीहोर जिले में भी मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी के जन्म दिवस को सदभावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सद्भावना शपथ का आयोजन भी किया गया। अपरकलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने बाल विहार मैदान में विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेद-भाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सदभावना की शपथ दिलाई। जिसका अनुसरण दौहराते हुए सभी अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा किया गया। सद्भावना दिवस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव, अनुविभागीय अधिकारी सीहोर श्री वरुण अवस्थी सहित अन्य विभागीय अधिकारी, कर्मचारियों ने शपथ ली।