सीहोर : शाहगंज महाविद्यालय में हुआ व्याख्यान माला का आयोजन
शाहगंज महाविद्यालय में हुआ व्याख्यान माला का आयोजन
सीहोर 20 दिसंबर,2019
शासकीय महाविद्यालय शाहगंज के प्राचार्य श्री सुनील गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की 130 वीं जन्म वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित व्याख्यान माला के चरण में शुक्रवार को नेहरु एवं लोकतंत्र विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान व्याख्यान में चिंतन विचारक डॉ रंजिता तेकाम ने भारत में नेहरु जी के लोकतंत्र स्थापित करने पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार मुख्य अतिथि श्री राजकुमार पटेल ने नेहरु जी की लोकतंत्र स्थापना में भूमिका, साहित्य नेहरु दर्शन, राष्ट्र निर्माण, विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी, औद्योगिक ईकाई की स्थापना करने संबंधी अन्य तथ्यों के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर डॉ.मनीष परिहार, डॉ प्रदन्या पुरंदरे सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।